Monday, 22 August 2011

8 वर्षीय बच्ची ने भी बजाया भ्रष्टाचार के खिलाफ बुगुल


सचिन धीमान
मुजफ्फरनगर(Lagatar Khabar) अन्ना द्वारा चलायी गयी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम ने देश की सोयी हुई जनता की आंखे खोल दी है और अब देश के अंदर जनता की केन्द्र सरकार के खिलाफ लोकपाल बिल को पास न कराने के कारण भ्रष्टाचार विरोधी आग भडक रही है जिसके कारण अब देश की जनता देश के अंदर से भ्रष्टाचार की जडों को उखाडकर फैंकने देना चाहती है और अब जनता भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है। जनपद में अन्ना की भ्रष्टाचार विरोधी लडाई को लडने में जहां विभिन्न संगठनों ने अपना समर्थन देकर भ्रष्टाचार के खिलाफ जिला मुख्यालय से लेकर गांव गली तक प्रदर्शन हो रहे है। जनपद मुख्यालय पर आज एक आठ वर्षीय बच्ची ने भूख हडताल पर बैठकर भ्रष्टाचार के विरूद्ध बुगुल बजाया और अन्ना को अपना समर्थन दिया।
जनपद की तहसील खतौली में एसडीएम के ड्राईवर चन्द्रपाल की पौत्री आदित्यी ने आज जिला मुख्यालय पर पहुंचकर देश में चल रहे भ्रष्टाचार को जड से उखाड फैंकने के अन्ना हजारे के आंदोलन को अपना वोट देकर समर्थन करते हुए भूख हडताल पर बैठी। आदित्यी का कहना था कि जब देश के सभी लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे के साथ है तो वह भी अन्ना हजारे को अपना वोट देकर समर्थन करती है। आदित्यी ने बताया कि जब 16 अगस्त से अन्ना हजारे ने लोकपाल बिल को पास कराने के लिए कुछ नहीं खाया है तो वह भी उसने भी भूख हडताल करने का निश्चय किया और आज वह अन्ना हजारे को अपना समर्थन देते हुए भूख हडताल पर बैठी है।
इसके अलावा जिला मुख्यालय पर डीएम कार्यालय के समक्ष भारतीय मानव अधिकार संरक्षण संघ की राष्ट्रीय महासचिव मिथलेश गोयल दूसरे दिन भी अनशन पर बैठी। इस अवसर पर गोयल ने कहा कि भ्रष्टाचार आज देश में कैंसर का रूप ले चुका है और प्रत्येक भारतवासी इस बीमारी का इलाज चाहता है इसलिए जल्द से जल्द केन्द्र सरकार को जन लोकपाल बिल देशवासियों की भावनाओं का ध्यान रखे हुए उसे संसद से पारित करना चाहिए। आज अनशन पर बैठने वालों में राजेश त्यागी, विवेक शर्मा, अजय त्यागी, महबूब आलम, रजनीश त्यागी, संजीव नेगी, अर्पित गोयल, शाश्वत गोयल, धर्मेन्द्र, विनय, अरविन्द जैन, तरूण शर्मा, सलीम मलिक, परवेज आलम, मौ. अरशद, मौ. नवाब, सलीम, शाहनवाज, समीर राजा, मीरा बंसल आदि शामिल थे। 

डाक्टरों ने किया एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर(Lagatar Khabar) वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा. आरएन गंगल पर उनके ही हॉस्पिटल में जानलेवा हमले के विरोध में आईएमए से जुड़े चिकित्सकों ने एसएसपी प्रवीण कुमार के कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन देकर डा. गंगल के हमलावर को तुरन्त गिरफ्तार किया जाने की मांग की।
गौरतलब हो कि कल नगर के प्रसिद्ध वरिष्ठ बाल रोड विशेषज्ञ डा. गंगल पर उनके ही हॉस्पिटल में घुसकर उन जार गोली चलाकर जानलेवा हमला किया गया था जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गये थें। आज आईएमए अध्यक्ष डा. आरबी सिंह ने विभिन्न डाक्टरों के साथ एसएसपी प्रवीण कुमार के आवास पर पहुंचकर प्र्रदर्शन करते हुए कहा कि डा. गंगल के हमलावर की तुरंत गिरफ्तारी सुनिश्चित हो। एसएसपी प्रवीण कुमार ने चिकित्सकों को आश्वस्त किया कि हमलावर की गिरफ्तारी जल्द होगी। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि वे अपने नर्सिंग होमों में सीसीटीवी कैमरे लगवायें ताकि वहां की गतिविधियों को देखा जा सके।
वहीं नगर के चिकित्सकों ने आज एक दिन की सांकेतिक हड़ताल रखने का निर्णय लिया है। आज नगर के सभी प्राइवेट चिकित्सक अपने नर्सिंग होम, क्लीनिक आदि बंद रखकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करने वाले चिकित्सकों में डा. अजय गुप्ता, डा. आरबी सिंह, डा. राजीव काम्बोज, डा. यूसी गौड़, डा. अशोक सिंघल, डा. एससी गुप्ता, डा. एमके तनेजा, डा. सीसी कुशवाहा, डा. मुकेश जैन, डा. देवेन्द्र सिंह मलिक, डा. जितेन्द्र सिंह रूहेला, डा. रश्मिकांत, डा. अरूण आदि शामिल रहे।

दो बच्चो सहित विवाहिता ने आत्महत्या की

बाड़मेर(प्रैसवार्ता) जिले के गिडा थाना क्षेत्र के खीम्प्सर गांव में एक विवाहिता ने अपने दो मासूम बच्चो के साथ आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दर्जियो की ढाणी खीम्प्सर में अपने घर से 100 मीटर दूर बने पानी के टांके में रविवार देर शाम 25 वर्षीय बज्जू देवी पनती गनपत लाल अपने दो मासूम बच्चो दीपा उम्र 4 साल तथा पप्पू उम्र 6 माह को साथ ले कर कूद गयी। घर वालो को सूचना मिलने पर तीनो को बाहर निकाल बाटाडू अस्पताल ले गए, जहां तीनो को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज कर जांच आरम्भ कर दी है। मृतका के पीहर वाले देर रात पंहुचने के कारण मामला आज दर्ज किया गया।

Sunday, 21 August 2011

कलयुगी भाई ने किया बहन के साथ बलात्कार


सहारनपुर(Lagatar Khabar) भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को एक कलयुगी भाई ने उस समय कलंकित कर दिया जब कलयुगी भाई ने अपनी मुह बोली बहन को बहाने से बुलाकर उसके साथ बलात्कार कर उसकी इज्जत को तार-तार कर दिया। पीडिता युवती ने अपने बलात्कारी कलयुगी भाई के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा न्याय की गुहार लगायी है।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के देवबंद थाने में पहुंचकर रेणू पुत्री ओम सिंह निवासी पटेल नगर देहरादून ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसने ग्राम गुनारसा निवासी राहुल पुत्र अजब सिंह को अपना मुंह बोला भाई बना रखा था। राहुल ने उसे फोन कर बताया कि उसके यहां पुत्र का जन्म हुआ है इसलिए तुम रक्षा बंधन पर अपने भतीजे को देखने के लिए जरूर आना। रेनू का कहना है कि विगत 12 अगस्त को वो देहरादून से देवबंद आई तो राहुल उसे बस स्टैंड पर खडा हुआ मिला। राहुल इसके बाद उसे अपनी मोटर साईकिल पर बैठाकर सुनसान जंगल की ओर ले गया जहां रेलवे फाटक भी थी और यह स्थान यादगार के नाम से जाना जाता है। यहां पर राहुल ने उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया जब उसने शोर मचाया तो राहुल ने उसका मुंह दबा लिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
9 दिन बाद हुआ थाने में बलात्कार का मुकदमा दर्ज
  विगत 12 अगस्त को रेनू थाना परिसर मे अकेली घुमती हुई दिखाई दी थी। उससे कुछ पत्रकारो ने जानकारी मांगी थी तो उसने कुछ भी बताने से मना कर दिया तब पुलिस ने उसे देहरादून की बस बैठाकर देवबंद से रवाना कर दिया था। आज 9 दिन बाद रेनू ने देवबंद थाने पहुंच कर बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया। अब सवाल यह उठता है यदि वास्तव में उसके साथ यह घटना हुई है तो उसके परिजनो ने 9 दिन तक क्यों प्रतिक्षा की और जिस दिन घटना हुई थी उसी दिन मुकदमा दर्ज क्यों नही कराया ?
सीनियर डाक्टर गंगल को मारी गोली
 मुजफ्फरनगर (Lagatar Khabar)  उत्तर प्रदेश की क्राई कैपिटल राजधानी में बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद होते जा रहे है कि अब पुलिस बदमाशों के पीछे नहीं बल्कि बदमाश पुलिस के पीछे चल रहे है। क्योंकि जनपद के थाना सिविल लाईन के चन्द कदम की दूरी पर हॉस्पिटल में दुस्साहासिक हमलावर ने एक ओर वारदात को अंजाम दे जहां पुलिस को खुली चुनौती दी, वहीं पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। दुस्साहासिक हमलावर ने प्रसिद्ध बाल रोग विषेषज्ञ डा. गंगल पर उन्हीं के नर्सिंग होम में प्राण घातक हमला कर दिया। हमलावर द्वारा चलाई गई गोली से वहां भगदड मच गई। हमले में घायल चिकित्सक का एक प्राईवेट नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। घटना से पुलिस में हडकंप के हालात है। मोके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कर्मचारियों से पूछताछ की। हमले के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
  प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना सिविल लाईन के सामने चंद कदम की दूरी पर व पुलिस लाईन के समीप, कचहरी परिसर के निकट नगर के प्रसिद्ध गंगल हॉस्पिटल में आज प्रसिद्ध बाल रोग विषेषज्ञ के क्लीनिक पर एक युवक पहुंचा,जिसने अपने बच्चे केा दिखाने की बात कहते हुए उसका नाम शाकिर लिखाया। उसे कुछ देर इंतजार करने के लिए कहा गया, तभी डाक्टर गंगल नर्सिंग होम में बने अपने आवास से एक कम्पाउंडर के साथ सीढियां उतरते हुए नीचे आये। तभी उक्त युवक अचानक उठा और डाक्टर गंगल की ओर पिस्टल तानते हुए उन पर गोली चला दी। हमलावर द्वारा चलाई गई गोली डाक्टर गंगल को छूते हुए निकल गई। अकस्मात हुई इस घटना से वहां चीख पुकार और भगदड मच गई। हमलावर पिस्टल हवा में लहराता हुआ फरार हो गया। घायल डाक्टर गंगल को महावीर चौक स्थित एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस में हडकंप मच गया। सीओ सिटी और शहर कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल से चला एक बुलेट बरामद किया है। फिलहाल हमले के कारणों का पता नहीं चल सका है। डा. गंगल पर गोली चलने की घटना के नगर के चिकित्सकों में रोष व्याप्त है।
युवती का किया अपहरण
 मुजफ्फरनगर (Lagatar Khabar) मौहल्ले के ही युवक पर बहन को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना तितावी क्षेत्र के अमित पुत्र लाला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पडौस के ही यतेन्द्र पुत्र जगमाल पर अपनी नाबालिग 16 वर्षीय बहन का बहका-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरु कर दी है।

खून के रिश्ते हुए कलंकित

मुजफ्फरनगर(Lagatr Khabar) सम्पत्ति विवाद में वद्ध को उसी के पुत्र और पौत्र ने गोलियों से भून डाला। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खरपौड़ में हुई वारदात से पुलिस में हडकंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण हेतु भेज दिया है। मृतक के दूसरे पुत्र की ओर से इस संबंध में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खरपौड़ निवासी हुकुमचंद पुत्र शीषराम की सवेरे उसके घर में ही सोते समय गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। फायरिंग की आवाज पर उसकी पुत्रवधु रामवती उस और दौड़ी, तो हमलावरों ने उस पर भी गोलियां चलाई। उसने घर में बंद होकर अपनी जान बचाई। सवेरे-सवेरे हुई घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर एसओ ककरौली भरत लाल शाह और सीओ जानसठ जवाहर लाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को कब्जे में लेकर परीक्षण हेतु भेज दिया। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। मृतक हुकुमचंद अपने छोटे बेटे ओमपाल के साथ रहता था। हाल ही में उसने 53 बीघा जमीन का बंटवारा कर दिया था। उसने अपने हिस्से की तीन बीघा जमीन का सौदा 12 लाख रूपयें में कर रखा था। उसके पुत्र नेपाल को खतरा था कि वहीं उसका पिता उक्त तीन बीघा जमीन बेचकर ओमपाल को न दे दे। इस बात को लेकर पिछले दिनों से परिवार में विवाद चल रहा था। उक्त विवाद की जानकारी ककरौली पुलिस को भी थी लेकिन ककरौली पुलिस ने इसे हल्के में लिया। इसी के चलते वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है।
जनपद से युवती का अपहरण
मुजफ्फरनगर(Lagatr Khabar) नगर के महावीर चौक से एक युवती का अपहरण कर लिया गया। युवती के पिता ने मकान मालिक के पुत्र और भांजे पर अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
  जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित शामली बस स्टैंड के निकट किराये के मकान पर रहने वाले सीताराम ने एसएसपी को दिये प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी पुत्री महावीर चौक स्थित एक कम्प्यूटर सैंटर पर पढती थी। उसने आरोप लगाया कि उसके मकान मालिक का पुत्र बबलू अपने मामा के पुत्र विनोद के साथ मिलकर उसकी पुत्री का अपहरण कर ले गया है। पीडित ने आरोप लगाया कि तहरीर दिये जाने के बावजूद थाना पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। जबकि आरोपी पक्ष लगातार उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिये है।
इश्क में दी युवक ने जहर खाकर जान

मुजफ्फरनगर(Lagatr Khabar) भाई की साली के इश्क के चलते युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान दे दी। युवक के परिजन दोनों का रिश्ता नहीं चाह रहे थे। बगैर पुलिस को सूचना दिये मृतक के शव को दफना दिया गया।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना भोपा क्षेत्र के गांव पटौली निवासी युवक का रिश्ता हाल ही में हुआ है। निकाह होने में अभी कुछ समय बाकी था। युवक के छोटे भाई के संबंध उसकी साली से हो गये। वह परिजनों पर युवती के घर वालों से रिश्ते की बात करने का दबाव बना रहा था। परिजनों ने बडे भाई का विवाह होने तक रुकने को कहा, तो युवक खफा हो गया। बीती शाम युवक ने परिजनों से कहा कि यदि अभी रिश्ते की बात नहीं की गई, तो वह अपनी जान दे देगा। परिजनों ने उसकी धमकी को हलके में लिया। युवक कमरे में गया और जहर का सेवन कर लिया। हालत बिगडने पर परिजन उसे चिकित्सालय ले गये, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिये उसके शव को दफना दिया।
Add new comment

दहेजलोभी भेडियों ने ली विवाहिता की जान
मुजफ्फरनगर(Lagatr Khabar) दहेज लोभी हत्यारों ने दहेज की मांग पूरी न होने के बाद विवाहिता की गला घोटकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे मायके वालों ने जमकर हंगामा किया। मृतका के मायकें वालों का आरोप हैं कि उसकी बेटी का गला घोंट कर हत्या की गई हैं। पुलिस ने मायके वालों की रिर्पोट पर आरोपी सास,जेठ व पति को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम हेतू भेज दिया हैं।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जनपद के थाना थानाभवन कस्बा के निवासी विरेन्द्र ने शामली कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पुत्री मोनिका 25 वर्ष का विवाह शामली कोतवाली क्षेत्र के मण्डी जवाहर गंज निवासी सुरेन्द्र के पुत्र पियुष के साथ हुआ था। मृतका के पिता ने आरोप लगाते हुए बताया कि विवाह के कुछ दिनों बाद से मोनिका को देहज की मांग को लेकर प्रताडित किया जा रहा था। रिपोर्टकर्ता ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नही कर हो पाने पर उसके ससुराल पक्ष ने आज सुबह मोनिका की गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे मायके वालों ने जमकर हंगामा किया।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू भेज दिया तथा विरेन्द्र की तहरीर पर चार लोगो के विरुद दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए मृतका के पति, जेठ, व सास को हिरासत में ले लिया हैं।

पटियाला गये युवक के ट्रेन से दोनों पैर कटे

मुजफ्फरनगर(Lagatar) पटियाला में गये युवक के ट्रेन की चपेट में आकर दोनों पैर कट गये। जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर युवक का इलाज चल रहा है।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना सिविल लाईन क्षेत्र के मौहल्ला रैदासपुरी निवासी संदीप विगत 10 अगस्त को टेऊन की चपेट में आ गया था, जिससे उसके पैर कट गये थे। बताया गया कि पटियाल (पंजाब) में यह हादसा हुआ और उसका वहीं इलाज चल रहा था। आज परिजन उसे पंजाब से यहां लेकर पहुंचे और उपचार हेतु जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। इसके अलावा कैराना के पावटी कला निवासी पप्पन और बागजानी दास निवासी शहजाद को अलग-अलग मामलों में गंभीर रुप से घायल हो जाने पर उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नदी में युवती का शव तैरता देख क्षेत्र में फैली सनसनी

मुजफ्फरनगर   (Lagatar Khabar)  एक युवती से बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर उसके शव को नदी में फेंक दिया। नदी पर घुमने गये ग्रामीणों ने नदी में युवती के शव को तैरते देख शव की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हडकम्प मच गया। नदी में युवती के शव के मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। पुलिस ने शव को नदी से निकालकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पायी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मैडिकल परीक्षण हेतु भेज दिया है।
  प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना बुढाना क्षेत्र स्थित हिंडन नदी पर आज सुबह कस्बा बुढाना के नागरिकों ने घुमने के लिए गये थे जिन्होंने नदी में एक युवती का शव तैरते हुए देखा। नदी में शव पडा होने की जानकारी पर वहां सैंकडों लोगों की भीड जमा हो गई। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकलवाकर कब्जे में ले लिया और उसकी पहचान कराने के प्रयास किये, लेकिन मृतका की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने बताया कि मृतक युवती की आयु 25-26 के लगभग है तथा उसने सूट-सलवार पहना हुआ है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को मैडिकल परीक्षण हेतु भेज दिया है। पुलिस मृतका की पहचान कराने के प्रयास कर रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि युवती के साथ बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर युवती के शव को नदी में फेंका गया है।
जुमे की नमाज में देश व कौम की तरक्की की दुआ
मुजफ्फरनगर  (Lagatar Khabar)  जमजान माह के तीसरे शुक्रवार को नमाजियों ने नमाज अदा कर देश व कौम की तरक्की की दुआ की। नमाज अदा करने वालों की भीड मस्जिद प्रागण से लेकर सडकों तक रही। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने पूरा सहयोग दिया। इस्लामी कलेंडर का नौंवा माह रमजानुल मुबारक कहलाता है। इसे रहमतों और बरकतों वाला माह भी कहा जाता है। इस माह की अहमियत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हक तआला ने इसे अपना महीना कहा है। माह के पहले शुक्रवार को अकीदतमंदों ने मस्जिदों में नमाज अदा की। मुस्लिम समाज के लोगों ने अल्लाह से अमनो-अमान की दुआ मांगते हुए पूरे महीने के रोजे रखने की नीयत की। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में इस दौरान एक अलग ही रौनक नजर आई। मुफ्ती जुल्फिकार ने बताया कि रमजान माह में ही अल्लाह ने पवित्र कुरआन शरीफ अपने रसूल मोहम्मद मुस्तुफा पर नाजिल किया था। उन्होंने प्रत्येक मुस्लिम बालिग औरत व मर्द पर रोजा वाजिब करार देते हुए बताया कि रमजान की फजीलत अलग ही है। इस दौरान मस्जिदों व सडकों पर नमाज अदा करने वालों की भीड रही। जिला प्रशासन ने मस्जिदों के आसपास सड़कों पर विशेष सफाई व फौगिग करने तथा चूना डालवाया गया। साथ ही पानी की समुचित व्यवस्था नलकूप विभाग द्वारा की गई। पुलिस ने मस्जिदों वाले मार्गों पर बैरिकेटिंग कर वाहनों को दूसरे मार्गों से निकाला।
चुनावी रंजिश के चलते युवक को मारपीट कर किया कमरे में बंद
मुजफ्फरनगर  (Lagatar Khabar)  चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच चले लाठी डंडों में हुई मारपीट में दोनों पक्षों के महिला सहित 6 लोग घायल हो गये। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर पथराव भी हुआ। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हडकम्प मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को भी पथराव कर रहे लोगों ने दौडा दिया था लेकिन बाद में पुलिस ने हवाई फायरिंग कर स्थिति पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलते ही आलाधिकारी मौके पर पहुंच गये है।
  प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना पुरकाजी क्षेत्र स्थित ग्राम बढीवाला निवासी काकू पुत्र जगदीश जाट की गांव के ही गोपी पुत्र पुन्ना के साथ चुनावी रंजिश चली आ रही है। बताया जाता है कि गुरूवार सुबह गोपी की विवाहिता पुत्री सविता जो अपने पति के साथ चल रहे विवाद के कारण अपने मायके में ही रह रही है अपने घर के बाहर बैठी हुई थी उसी समय काकू अपने पालतू कुत्ते को लेकर घुमाने के लिए जा रहा था। बताया जाता है कि किसी बात को लेकर काकू व गोपी पक्ष में कहासुनी हो गयी और गोपी पक्ष के लोगों ने काकू की जमकर पीटाई करने के बाद उसे कमरे में बंद करके भी पीटा। काकू को कमरे में बंद करने के बाद गोपी पक्ष के लोग मकान की छत पर चढ गये और जब घटना की सूचना मिलते ही काकू पक्ष के लोग जैसे ही मौके पर पहुंचे और जब उन्होंने काकू को कमरे से बाहर निकालने का प्रयास किया तो गोपी पक्ष के लोगों ने उनके ऊपर जमकर पथराव किया जिससे दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। बताया जाता है कि जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र सिंह द्वारा काकू को समझा बुझाकर अपनी टैऊक्टर-ट्रॉली में बैठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर उपचार हेतु भेजा गया लेकिन जहां पर काकू की हालत बिगडता देख डाक्टरों ने काकू को जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। वहीं मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए दूसरे पक्ष के गोपी, शिवकुमार व दिनेश व गोपी की पत्नि उर्मिला, आदेश व पुन्ना, को थाना पुलिस द्वारा घायल अवस्था में थाने में बैठाये रखा। जिससे गांव स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर काकू पक्ष की कई दर्जन महिला थाने में पहुंच गयी तथा थाने में जमकर हंगामा काटा। थाने में हंगामा काट रही महिलाओं द्वारा थाने में स्थिति को बिगडता देख थानाध्यक्ष द्वारा उच्चाधिकारियों को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही सीओ सदर अतिरिक्त फोर्स लेकर गांव में पहुंचे तथा गांव में तनावपूर्ण बनी स्थिति पर काबू पाया। वहीं महिलाओं द्वारा थाने में हंगामा काटने पर मामले को बढता देख तुरंत थाना छपार की पुलिस को बुलाकर बलाया तथा महिलाओं को थाने से बाहर निकालाया।
अन्ना की आंधी ने चलाया जनपद में तूफान
 सहारनपुर(Lagatar Khabar) भ्रष्टाचार के विरोध में दिल्ली से शुरू हुई अन्ना हजारे की आंधी ने जनपद में दूसरे दिन नगर में तूफान का रूप ले लिया। जनपद से राजनैतिक संगठनों के साथ साथ स्कूली संस्थाओं, छात्र-छात्राओं, सामाजिक संगठनों सहित जनता जर्नाधन ने अन्ना के समर्थन को समर्थन करते हुए जनपद के विभिन्न हिस्सों सहित तहसील देवबंद में सर्व समाज के लोगो ने एक दिवसीय अनशन किया और भ्रष्टाचार के विरोध में जुलूस निकाला।
उत्तर प्रदेश जन कल्याण मंच द्वारा अन्ना हजारे के आन्दोलन को पूरी तरह समर्थन दिया गया। उत्तर प्रदेश जन कल्याण मचं के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शास्त्री चौक पर एकत्र हुए। इस दौरान चौ0 ओम पाल सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार और सिविल सोसायटी को मिलकर भ्रष्टाचार दूर करने के लिए मिलकर लोकपाल विद्यायक बनाना चाहिए जिससे देश से अपराध व भ्रष्टाचार दूर हो। मचं के कार्यकर्ता प्रर्दशन करते हुए और भ्रष्टाचार के विरूध नारेबाजी करते हुए। रेलवे स्टेशन के निकट किये जा रहे सर्व समाज के धरने पर पहुचे और प्रर्दशन करने वालो में राम कला सैनी, फैसल नूर, खेमकरण कश्यप, दीपक त्यागी, सुरेश राठी आदि शामिल रहें। उधर नीतिन गुप्ता, रीतेश बंसल के सयोंजन में एक दिवसीय अनशन का आयोजन किया गया। अनशन को सम्बोधित करते हुए नीतिन गुप्ता रीतैश बंसल ने कहा कि भ्रष्टाचार महंगाई कुप्रशासन से जनता दुखी है नीकिल गर्ग, संजीव सैनी ने कहा कि आज पूरे देश में युवा वृद्व सरकारी गैर सरकारी लोग अन्ना टीम को पुर्ण समर्थन कर रहें है। आई0 आई0 के चयरमेन सुधीर गर्ग बबली ने कहा कि आज पूरा देश अन्ना के साथ इसलिए केन्द्र सरकार सयम से काम ले। अनशन में बैठने वालो में ओम प्रकाश सैनी, सुनील सैनी, पवन कुमार, मनोज अग्रवाल मन्नी वीनोद कुमार, राकेश शर्मा, कमल गर्ग आदि शामिल रहें। उधर जैन समाज के नेतृत्व में सर्व समाज के लोगो ने एक जुट होकर नगर के बाजारो में जोरदार प्रर्दशन किया। प्रर्दशन कारी श्री दिगम्बर जैन, मन्दिर पर एकत्र हुए और यहां से जुलूस के रूप में नारे बाजी करते हुए नगर के बाजारो से गुजरते हुए एम0 बी0 डी0 चौक पहुचे और भ्रष्टाचार के विरूध जोरदार नारे बाजी की। इस दौरान अनील जैन, अनुज जैन, सन्जीव कल्लन, रतज धवन, अकिंत जैन, सुरेश जैन, सुधीर जैन ,सुनील जैन ,प्रदीप गर्ग, आदि मौजूद रहें। 

खुलेआम मछलियों का शिकार कर रहे शिकारी

 मुजफ्फरनगर(Lagata Khabar) हरिद्वार में गंगा नदी के खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण गंग नहर को बंद दिये जाने के बाद गंगनगर में सिंचाई विभाग के कार्यालय के सामने ही खुलेआम नहर में शिकारी मछलियों को पकडने का काम शुरू कर चुके है जबकि उक्त शासन द्वारा किसी भी जानवार के शिकार पर रोक लगा रखी है।
  रविवार से शुरू होकर दो दिन तक चली मूसलाधार बारिश के बाद हरिद्वार मे गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है गंगा ने अपना उग्र रूप धारण कर लिया है जिस कारण पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाई एर्लट जारी कर दिया है और क्षेत्रो से निकलने वाली गंगनहर को तीन दिन के लिये बंद कर दिया है। सिंचाई विभाग के जिलेदार ने बताया कि उत्तराखंड (हरिद्वार) मे गंगा मे बाढ आने के कारण स्लिट और पेडो के आने के कारण गंगनहर को बंद किया हुआ है गंगनहर के बंद होने के कारण गंगनहर मे मछली षिकारी भी सक्रिय हो गये बुधवार को सुबह से बंद गंगनहर से निकली खलासी मे मछली पकडने वाले षिकारियो का जमावडा लगा रहा। ये शिकारी खलासी मे जाल डालकर और हाथो मे डंडे लेकर मछलीयों का शिकार कर रहे थे। जहां शासन ने किसी भी जानवर के शिकार पर रोक लगा रखी है वहीं ये शिकारी खुले आम गंगनहर की खलासी मे मछलीयो का शिकार कर रहे है कमाल की बात ये है कि इस खलासी के पास सिंचाई विभाग का कार्यलय बना हुआ है लेकिन सिचांई विभाग के कर्मचारी भी इन शिकारियो की ओर से आंखे मुदें बैठे है सूत्रो से ज्ञात हुआ है सिचाई विभाग के कर्मचारियो ने इन शिकारियो से साठगांठ कर रखी है।
शराब पीकर किया जमकर हंगामा
 मुजफ्फरनगर(Lagata Khabar) सरकारी कर्मचारियों पर जब अंगूर की बेटी का रंग चढता है तो वह उसके सिर चढकर बोलता है और जब अंगूर की बेटी का नश चढ जाता है तो वह बिना जूत बजे उसके सिर से नहीं उतरता है। ऐसा ही एक नजारा जनपद में उस समय देखने को मिला जब अंगूर की बेटी (शराब) का नशा कर रेलवे में तैनात एक गेटमैन ने रेलवे लाईन पर वहां से गुजर रहे यात्रियों के साथ जमकर गाली गलौच कर मारपीट तक करने का प्रयास किया और अंगूर की बेटी के नशे में चूर इस गेटमैन के यात्रियों ने तो जमकर खबर ली ही वहीं सिविल लाईन द्वारा भी गेटमैन को लाईनों पर दौडा-दौडा कर पीटा तब कहीं जाकर गेटमेन की सिर पर चढकर बोल रहा अंगूर की बेटी का नशा उतर पाया।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना खतौली क्षेत्र स्थित जानसठ रोड फाटक पर तैनात गैटमैन गुलाब चंद ने शराब पी कर जमकर उत्पात मचाया गैट मैन ने शराब के नशे मे राहगिरो के साथ गाली गलोच करते हुए मारपीट भी की। घंटो उत्पात मचाने के बाद कुछ लोगो ने गेटमैन के इस व्यवहार से परेशान होकर गेटमेन गुलाब चन्द की धुनाई करने के बाद इसकी षिकायत स्टेशन मास्टर से की लेनिक शिकायत करने के बाद भी रेलवे का कोई भी कर्मचारी मौके पर नही पहुंचा। इसी हंगामे के दौरान रेलवे लाईन से ट्रेन गुजरी लेकिन नशे मे धुत होने के कारण गेट मैन ने ट्रैनों को झंडी भी नही दिखाई और रेलवे लाईनो के बीच खडे होकर राहगीरो से गाली गलोच करता रहा। इस सिलसिले के दौराण बिना झंडी दिखाये ही कई टै्रने रेलवे फाटक क्रॉस कर गई गनीमत यह रही कि कोई घटना नही घटी इस हंगामे को देखते हुए कुछ लोगो ने थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इस शराबी गेटमैन पर काबूपाने की कोशिश की लेकिन इस गेटमैन ने पुलिस कर्मियों के साथ गाली गलोच के साथ हाथापाई भी की इस पर झल्लाई पुलिस ने गेटमैन को जमकर लठीयाते भांजते हुए गुस्सा उतारा गैट मैन के इस हंगामे के दौरान रेलवे लाईन पर तमाशबीनो की भीड जमा हो गई।

रिक्शा चालक ने लगाया महिला को लाखों रूपये का चूना

 मुजफ्फरनगर (:Lagatar Khabar)  एसएसपी आवास व रोडवेज के निकट के निकट रिक्शा चालक द्वारा किराये के खुले पैसे लेने की आड में रिक्शा में रखा महिला का 25 हजार रूपये नकद सहित सोने चांदी के जेवरात व अन्य कीमती सामान व मोबाइल से भरा सूटकेस ले महिला को चकमा देकर फरार हो गया। जिसमें करीब एक लाख रूपये का सामान था। काफी तलाशने के बाद भी रिक्शा चालक को कोई पता नहीं चला। लूट का किशार हुई महिला घटना के समय अपने रिश्तेदार के एक युवक की मंगनी कराने के लिये जा रही थी। पीडि़ता पुलिस कार्यालय पर पहुंची और एसपी सिटी को अपना दुखडा सुनाते हुए सूटकेस बरामदगी की मांग की। इस पर सिविल लाइन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना सिविल लाईन क्षेत्र के महावीर चौक के निकट रहने वाली रेनू देवी पत्नी राजेश प्रसाद आर्य काफी समय से अपने पति राजेष के साथ बिहार क्षेत्र में रहती है। राजेश प्रसाद आर्य वहां पर विद्युत विभाग में कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। बताया जाता है कि रेनू देवी कई दिन पहले अपने मायके आई थी और शनिवार सवेरे रेनू देवी व उसके अन्य परिवार को पास के ही एक गांव में लडका रोकने के लिये जाना था। रेनू व उसके परिजनों ने रिक्षा रोडवेज के लिये बुलायी। रेनू देवी का रिक्शा आगे चलता रहा और वह परिजनों से पहले रोडवेज बस स्टैंड पहुंच गयी। जब रेनू ने रिक्शा वाले को 100 का नोट थमाया, तो उसने खुले पैसे देने की बात कही। रेनू सीधी साधी महिला है इसलिये वह रिक्शा में अपना सूटकेस छोडकर पास के ही एक छोले भटूरे वाले के पास जाकर 100 का नोट खुलाने लगी। जब वह व्यस्त हो गयी, तो इसी बीच रिक्शा चालक महिला का बैग लेकर साफ हो गया। महिला के बैग में ही लड़का रोकना का सारा सामान रुपये पैसे और कपडा रखा हुआ था। महिला ने रिक्शा चालक की तलाश शुरु की। इसी बीच महिला के परिजन भी रोडवेज बस स्टैण्ड पर पहुंच गये। सभी लोगों ने रिक्शा चालक को तलाशने के लिये इधर उधर भाग दौड़ लगायी, लेकिन उसका कहीं पर पता नहीं चला। थक हार कर पीडि़ता पुलिस कार्यालय पहुंची और एसपी सिटी को अपना दुखडा सुनाते हुए बैग की बरामदगी की मांग की। एसपी सिटी ने सिविल लाइन पुलिस को कार्यवाही किये जाने का आदेश दिया जिस पर थाना पुलिस ने महिला से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया। लोगों का कहना है कि रोडवेज-रेलवे स्टेषन के निकट जेब कट गिरोह, अटैची चोर गिरोह सक्रिय है, जो आये दिन भोले-भाले और बाहर से आने वाले अनजान यात्रियों को अपना शिकार बना रहे है, लेकिन पुलिस हर मामले को दबाने में लगी हुई है। जबकि रोडवेज बस स्टैण्ड के सामने ही एसएसपी आवास है जहां पर हर समय दर्जनों पुलिस वाले डयूटी पर तैनात रहते है लेकिन फिर भी यहां पर आये दिन यात्रियों के साथ लूटपाट होती रहती है। जिस पर पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।
पांच बच्चों के कलयुगी बाप ने कर लिया तीन बच्चों की मां भांजी से विवाह
 मुजफ्फरनगर (:Lagatar Khabar) बेटी की शादी करने के बाद नाना बनने वाले कलयुगी मामा ने सभी रिश्तों को ठुकरा समाज को दरकिनार करते हुए तीन बच्चों की मां अपनी भांजी से विवाह कर लिया और पांच बच्चों की मां अपनी पत्नि को दर-दर ठौंकरे खाने को सडक पर लाकर छोड दिया और अपने आप भांजी से पत्नि बनी भांजी के साथ ऐश और आराम की जिंदगी जी रहा है। कलयुगी बूढे मामा की पत्नि ने पुलिस अधिकारियों को तहरीर देते हुए आरोपी पति के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना खतौली कस्बा क्षेत्र के गांव अनती निवासी महिला ने पुलिस अधिकारियों के नाम लिखे एक शिकायती पत्र को न्यायालय में देते हुए बताया कि उसका विवाह करीब 20 वर्ष पूर्व हुआ था। पति से उसे पांच बच्चे पैदा हुए, जिसमें से बडी लड़की की शादी हो चुकी है और वह नानी बन चुकी है। महिला ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसके पति का चाल चलन ठीक नहीं है। उसने उसकी बहन यानि अपनी साली की बेटी से अवैध सम्बंध बनाये और काफी समय पूर्व वह अपनी बेटी समान तीन बच्चों की मांग भांजी को लेकर फरार हो गया। महिला ने बताया कि दोनों मामा भांजी दोनो भट्टे पर एक साथ पति पत्नी के रुप में रह रहे है। पीडि़त महिला ने बताया कि उसकी भांजी की शादी जनपद के थाना चरथावल क्षेत्र स्थित ग्राम सिलाजुड्डी में हुई थी। पीडि़त महिला ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगायी है।

Sunday, 14 August 2011

सहारनपुर और देवरिया के डीएम भी बदले


 Sabhar up Samachar sewa
लखनऊ (उप्रससे)। शासन ने आज देर शाम दो और जिलाधिकारियों के तबादले किये हैं। सहारनपुर और देवरिया के जिलाधिकारी भी बदल दिये गए हैं। इसके पहले शासन ने शाहजहांपुर, एटा और महामाायानगर में नए जिलाधिकारी तैनात किये थे।
शासन द्वाार जारी तबादला आदेश के अनुसार सहारनपुर के जिलाधिकारी चोब सिंह वर्मा को विशेष सचिव लघु उद्योग विभाग, देवरिया के जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर को सहारनपुर का जिलाधिकारी तथा विशेष सचिव लघु उद्योग विभाग सच्चिदानन्द दुबे को देवरिया का जिलाधिकारी बनाया गया है।

64वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे देशवासी आज भी है भ्रष्टाचार के गुलाम

 सचिन धीमान 
आजादी का 64वां स्वतंत्रता दिवस आने पर हमारा मन गदगद हो उठा। पिछले साल हमने 63वां स्वतंत्रता दिवस मनाया था और अब वह दिन दूर नहीं जब देश को आजाद हुए 100 वर्ष पूरे हो जायेंगे। अब आजाद हुए हिन्दुस्तान को 100 वर्ष पूरे होने में मात्र 36 वर्ष ही शेष है। यह भी जल्द ही जा जायेंगे और फिर हम अपनी आजादी का 100वां वर्ष बड़े ही धूमधाम के साथ मनायेंगे। आज यदि वास्तव में देश के अंदर हो रहे विकास कार्यों पर नजर डाली जाये तो ज्ञात होता है कि हमें आजाद हुए 63 वर्ष पूरे हो चुके है लेकिन आज हम अपने ही देश में ही भ्रष्ट नेताओं व प्रशासनिक अधिकारियों के कारण भ्रष्टाचार के गुलाम बन चुके है जिसमें से निकलना शायद अब हमारे हाथ में नहीं रहा है परंतु फिर भी निकलने का प्रयास कर रहे है। क्योंकि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों के खिलाफ देश के अंद र भ्रष्टाचारी इन्हें झूठे व फर्जी आरोप लगाकर अपने आपको भ्रष्टतंत्र में फंसने से बचाने का प्रयास करते है। देश को चलाने की बात करने वाले सफेदपोशधारी ये भ्रष्ट नेता व भ्रष्ट प्रशासनिक अधिकारी अपने भ्रष्ट फन को कुचलने वालों को देश में जीने नहीं देना चाहते है। परंतु सच्चाई यह है कि जब-जब धरती पर पाप बढा है तब-तब भगवान ने पाप को मिटाने के लिए विभिन्न रूपो में जन्म लेकर पाप का सत्यनाश किया है। इस बात से लगता है कि देश के अंदर पनप रहे भ्रष्टाचार का घडा भर चुका है और अब भ्रष्टाचार रूपी पाप का घडा फुटने वाला है क्योंकि भ्रष्ट नेताओं की पोल व राज भी देश के दूसरे भ्रष्ट नेता ही खोल रहे है। अब वह दिन दूर नही है जब देश के अंदर पनप रहा भ्रष्टाचार के फने को देश की जनता एक साथ खडी होकर कुचल देगी। यह भी सच्चाई है कि बूंद-बूंद से ही घडा भरता है और यदि हम एक लाठी लेकर चले तो वह लाठी टूट जाती है परंतु यदि हम एक साथ दस लाठी लेकर चले तो वह इतनी मजबूत होती है कि वह कभी नहीं टूट सकती है और अब ऐसा ही समय आने वाला है कि देश की आम जनता जर्नाधन जो देश को चलाने वाले सफेदपोशधारी नेताओं को देश को चलाने की अनुमति देती है और नेताओं को चुनकर देश पारलामेंट में भेजती है और अब देश की जनता जर्नाधन भ्रष्ट अधिकारियों से लेकर हर सफेदपोशधारी नेताओं को इसकी सजा देगी। अंग्रेजों द्वारा जब भारत पर अपना कब्जा कर लिया गया था और भारत में अंग्रेजी हुकूमत कर देशवासियों पर अत्याचार करना शुरू कर दिया उस समय भी अंग्रेजों के अत्याचार को खत्म करने के लिए देश के शहीद भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद, सुभाष चन्द बोस, बापू महात्मा गांधी जी आदि नौजवान वीर आगे आये और अपने प्राणों को देशवासियों और भारत मां की रक्षा करने को हंसते-हंसते अंग्रेजी हुकूमत के बढते अत्याचारों के फने को कुचलते हुए नौछावर कर दिये और भारत मां को अंग्रेजों की अंग्रेजी हुुकूमत से आजाद कराते हुए देशवासियों को आजादी दिलायी थी। लेकिन देशवासी भारत को आजाद हुए 63 वर्ष पूरे होने के बाद भी यह भूल गये कि इन्हें आजादी ऐसे नहीं मिली बल्कि भारत माता को आजाद कराने के लिए बडी-बडी कुर्बानियां देनी पडी तब जाकर देश अंग्रेजी हुकूमत से आजाद हुआ था और अब इस आजाद भारत के अंदर खुली सांस लेकर जी रहे है हम। लेकिन इसी आजादी के बाद भी आज देश अपने ही सफेदपोश नेताओं व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा फैलाये जा रहे भ्रष्टाचार की जकड में फंस चुका है आज एक बार फिर देश की वही स्थिति हो चुकी है जो 63 वर्ष पहले भारत की थी। अंतर है तो सिर्फ इतना कि उस समय देश में अंग्रेजी हुकूमत का राज था और अब देश में देशवासियों का राज है। परंतु स्थिति उस से भी ज्यादा बदतर हो चुकी है। क्योंकि अंग्रेजी हुकूमत के समय अंग्रेज अपने बनाये गये नियमों व कानून के आधार पर ही चलते थे लेकिन अब देश को चलाने वाले व देशवासी कानून या नियमों पर नहीं बल्कि पैसे पर चलते है। आज देश में भ्रष्टाचार ने अपनी जड दुबडे की नाल की तरह फैला ली है जो हर सरकारी कार्यालय से शुरू होकर गांव-शहर गली मौहल्ले से होती हुई हर उस कार्यालय तक है जहां से प्रदेश सहित देश को चलाने के लिए कमान दी जाती है। यहां तक की देश की रक्षा करने वाली सेना में भी भ्रष्टाचार व्याप्त है। आज देशवासियों सहित देश के नेता व प्रशासनिरक अधिकारी उन शहीदों के बलिदान को भूल चुके है जिन्होंने देश को आजाद कराने में हंसते-हंसते अपने प्राण नौछावर कर दिये और इस अंग्रेजों द्वारा गुलाम किये गये भारत को आजाद कराया। जिस समय अंग्रेजी हुकूमत से लडने के लिए चन्द्रशेखर आजाद, शहीद भगत सिंह आदि देश के वीर जवानों ने बिडा उठाया तो अंग्रेजों ने उन्हें भी कुचलने का प्रयास किया था लेकिन एक के बाद एक वीर जवान अंग्रेजी हुकूमत से लौहा लेने के लिए आगे आते गये और अंग्रेजी हुकूमत से लडने को देश में वीर जवानों की एक बडी फौज तैयार हो गयी क्योकि उस समय जहां महात्मा गंाधी जी ने सत्यग्रह आंदोलन चलाकर लोगों को जागरूक कर अंग्रजों के खिलाफ लडाई का बुगुल बजाया वहीं सुभाष चन्द्र बोस ने भी अंग्रेजों से लोहा लेने के लिए अपनी सेना तैयार कर अंग्रेजों को कुचने की तैयारी कर दिल्ली की ओर प्रस्थान कर दिया। उस दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग कार्यक्रम अलग-अलग स्थानों पर किये गये थे और देश के हर कोने में अंग्रेजों के खिलाफ बुगुल बजाया गया था जिससे देखकर अंग्रेजी हुकूमत के पैरों तले से जमीन खिसक गयी थी लेकिन अंग्रेजों ने भी अपनी कुटनीति चलते हुए उनके खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबाने का प्रयास किया था परंतु अंग्रेजों के लाख प्रयास के बाद भी देश के वीर जवानों के बुलंद हौंसले देख अंग्रेजों को देश के वीर जवानों के सामने घुटने टेकने पडे और भारत छोडकर जाना पडा। आज देश में भ्रष्टाचार अपनी चरमसीमा पर पहुंच चुका है और भ्रष्टाचार के खिलाफ जो जंग अन्ना हजारे ने शुरू की है वह जंग को लडने के लिए और अन्ना हजारे की आवाज को एक सूर में बांध तेज करने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से आम जनता जर्नाधन की आवाज अन्ने हजारे के साथ देश से भ्रष्टाचार मिटाने को उठ रही है लेकिन देश के अंदर बैठे भ्रष्टाचारी भी अपने आपको सीधे जेल में जाने का रास्ता खुला देखते हुए अन्ना की इस भ्रष्टाचार मिटाने की मुहीम को पूरा न होने देने में अंग्रेजी हुकूमत की तरह कुटनीति से राजनीति कर दबाने का प्रयास कर रहे है और विभिन्न प्रकार से अन्ना को किसी भी तरह रोकने के लिए हरसम्भव उसके रास्ते में रूकावटे पैदा कर रहे है लेकिन वह समय भी दूर नहीं जब एक अन्ना हजारे से हजारों अन्ना हजारे बनकर भ्रष्टाचार के खिलाफ खडे हो जायेंगे। 15 अगस्त 2011 को समस्त देशवासी हिन्दुस्तान की आजादी की 64वीं वर्षगांठ बनायेगा और 16 अगस्त को सूरज की किरणों के साथ ही देश से भ्रष्टाचार को जड से मिटाने का बिडा उठा चुके अन्ना हजारे दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन करेंगे जिसे देखते हुए आज स्पष्ट प्रतीत होता है कि एक बार फिर देश में सफेदपोशधारी भ्रष्ट नेताओं व प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन होगा जिस आंदोलन को 16 अगस्त की सुबह अन्ना हजारे शुरू करने जा रहे है और इस आंदोलन में देश का हर वो आम व्यक्ति भाग लेगा जो देश के अंदर व्याप्त भ्रष्टाचार से त्रस्त और अजीज आ चुका है वो आम व्यक्ति अन्ना हजारे के आंदोलन की एक बडी ताकत के रूप में भ्रष्टाचार के खिलाफ खडा दिखाई देगा जिसका अंदाजा देश की सरकार भी नहीं लगा पा रही है। क्योंकि आज अपने आपको देश का नेता कहलवाने वाले सफेदपोशीधारी नेता इस बात को भूल गये है कि वह विधानसभा, लोकसभा व संसद (पारलामेंट) तक अपने आप नहीं पहुंच गये बल्कि देश की जनता जर्नाधन ने उन्हें चुनकर यहां तक पहुंचाया हैै और जनता जर्नाधन की वोट में इतना दम होता है कि वह अपनी एक वोट से नेता का भविष्य बना सकते है और एक ही वोट से नेता के भविष्य को बनते हुए डूबा सकते है। लेकिन देश के नेता विधानसभा, लोकसभा व संसद (पारलामेंट) में बैठकर नोटों की चमक देख देश की जनता की वोट का कीमत भूल गये है कि उनका भविष्य देश की जनता की मुठी में कैद है जो पलभर में पासा पलट देती है लेकिन देश को चलाने वाले ये नेता इस बात को विधानसभा, लोकसभा व संसद (पारलामेंट) में बैठकर भूल जाते है और चला देते है देश की निर्देश जनता पर लाठियां, परंतु आज शिक्षित इस आधुनिक युग में हर व्यक्ति स्वतंत्र और अपने अधिकारों को जानता है कि उसे कब क्या करना है अच्छी प्रकार समझता है? इसलिए अब देश की जनता भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है और इस भ्रष्टाचार रूपी भेडियों के खिलाफ आजादी के 64वें वर्ष शुरू होते ही 16 अगस्त की सुबह से दिल्ली में भ्रष्टचार के खिलाफ अन्ना हजारे के आंदोलन को तेज करने की मुहीम में जुडकर देश में पनप रहे भ्रष्टाचार को जड से उखाडकर फैंक देना चाहती है। (Lagatar Khabar)

अश्लील कार्यक्रम करवाने वाले कालेजों पर हो सख्त कार्रवाई

 सचिन धीमान 
मुजफ्फरनगर (Lagatar Khabar) शिवसेना सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता नगर के कालेजों में हो रहे फैशन शो व अश्लील नृत्यों के विरोध में लामबंद हो रहे हैं। ज्ञात हो कि कल शिवसैनिकों ने श्रीराम कालेज में फैशन शो व डांस प्रतियोगिता के विरोध में प्रदर्शन किया था तथा दर्जनों होर्डिंग्स फाड़ डाले थे। इस मामले को लेकर समाजसेवी शाहिद लुहारी का कहना है कि वह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र रह चुके हैं, वहां भी ऐसे अश्लील कार्यक्रम आज तक नहीं हुए। शिवसेना के विरोध के चलते श्रीराम कालेज प्रबन्धन ने फैशन शो की तारीख 21 अगस्त कर दी है परन्तु शिवसेना जिला उप प्रमुख आनन्द प्रकाश गोयल ने चेतावनी दी है कि कालेज में फैशन शो किसी भी सूरत में आयोजित नहीं करने दिया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि श्रीराम कालेज पहले से ही अश्लील कार्यक्रमों में लिए चर्चा में है। कालेज में आये दिन फैशन शो व नृत्य प्रतियोगिताओं के नाम पर भोंडे कार्यक्रम आयोजित होते हैं जिससे नवयुवतियां भटक रही हैं।
शिवसेना मंडल प्रमुख मनोज सैनी का कहना है कि कालेज शिक्षा के केन्द्र हैं ऐसे में उनमें पढ़ाई के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हों जिससे छात्रों का बौद्धिक विकास हो सके लेकिन श्रीराम कालेज ने नगर में ऐसा वातावरण कायम कर दिया है जिसमें फैशन शो व अश्लील कार्यक्रम शामिल हैं।

पांच बच्चों के कलयुगी बाप ने कर लिया तीन बच्चों की मां भांजी से विवाह

मुजफ्फरनगरLagatar Khabar) बेटी की शादी करने के बाद नाना बनने वाले कलयुगी मामा ने सभी रिश्तों को ठुकरा समाज को दरकिनार करते हुए तीन बच्चों की मां अपनी भांजी से विवाह कर लिया और पांच बच्चों की मां अपनी पत्नि को दर-दर ठौंकरे खाने को सडक पर लाकर छोड दिया और अपने आप भांजी से पत्नि बनी भांजी के साथ ऐश और आराम की जिंदगी जी रहा है। कलयुगी बूढे मामा की पत्नि ने पुलिस अधिकारियों को तहरीर देते हुए आरोपी पति के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की।
  प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना खतौली कस्बा क्षेत्र के गांव अनती निवासी महिला ने पुलिस अधिकारियों के नाम लिखे एक शिकायती पत्र को न्यायालय में देते हुए बताया कि उसका विवाह करीब 20 वर्ष पूर्व हुआ था। पति से उसे पांच बच्चे पैदा हुए, जिसमें से बडी लड़की की शादी हो चुकी है और वह नानी बन चुकी है। महिला ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसके पति का चाल चलन ठीक नहीं है। उसने उसकी बहन यानि अपनी साली की बेटी से अवैध सम्बंध बनाये और काफी समय पूर्व वह अपनी बेटी समान तीन बच्चों की मांग भांजी को लेकर फरार हो गया। महिला ने बताया कि दोनों मामा भांजी दोनो भट्टे पर एक साथ पति पत्नी के रुप में रह रहे है। पीडि़त महिला ने बताया कि उसकी भांजी की शादी जनपद के थाना चरथावल क्षेत्र स्थित ग्राम सिलाजुड्डी में हुई थी। पीडि़त महिला ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगायी है।
स्वतंत्रता कार्यक्रम की तैयारी का लिया जायजा
 सिवनी मालवा(प्रैसवार्ता) स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष प्रभात झा के मुख्य आतिथय में आयोजित कार्यक्रम की तैयारी जोर शोर से चल रही है। इसके लिए क्षेत्रीय विधायक एवं वन मंत्री सरताज सिंह ने शासकीय उत्कृष्ट बालक शाला में आयोजन की तैयारियों का निरीक्षण किया, पश्चात जिला पंचायत सदस्य श्रीमति मधु धुर्वे के पुत्र के निधन पर उनके निवास पर पहुचकर शेक संवेदना व्यक्त की। श्री सिंह ने खण्डेलवाल निवास इन्द्ररेखा पर भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले और समस्याएं सुनी। श्री सिंह ने क्षेत्रवासियों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते हुए शांति एवं सौहाइर्द से मानाने की अपील की, इसके साथ ही स्वतंत्रता के राष्ट्ीय पर्व पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नागरिकों से आह्वान किया।
जाको राखे साईयां मार सके न कोए
  सचिन धीमान 
मुजफ्फरनगरLagatar Khabar) जाको राखे साईयां मार सके न कोए की कहावत उस समय चरित्रार्थ होती नजर आयी जब मेरठ मुजफ्फरनगर हाईवे स्थित बाइपास पर एक इंडिका कार चालक ने इंडिगो कार में टक्कर मार दी और टक्कर लगते ही इंडिकों कार सात पलटे खाती हुई सडक किनारे नाले में जाकर पलट गई। दुर्घटना को देख लोगों की चीख निकल गई लेकिन लोग उस समय आश्चर्य चकित रह गए जब इंडिगो कार का चालक नाले में डूबी कार से सुरक्षित बाहर निकल आया। चालक को मामूली चोट लगी है। मौके का फायदा उठाकर इंडिका कार सवार लोग कार समेत मौके से फरार हो गए। वही तीन अन्य दुर्घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल हो गए सभी घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार मूलरूप से पिलखुआ का रहने वाला सुशील दिल्ली में चालक का कार्य करता है। बताया जाता है कि वह इंडिगो कार से किसी को देहरादून छोडने गया था। जब वह देहरादून से वापिस लौट रहा था और जब वह पांच बजे के करीब जनपद के थाना खतौली क्षेत्र स्थित ग्राम भंगेला में बाईपास पर पहुंचा तभी उसे पीछे से आई एक इंडिका कार ने टक्कर मार दी। कार की टक्कर से इंडिगो कार का बेलेंस बिगड गया चालक सुशील द्वारा गाडी का बैलेंस बिगडते ही वह पलट गयी और पलटे खाते हुए सडक किनारे बने नाले में जा गिरी। इस दुर्घटना के समय बाइपास पर लोगों की आवाजा ही बनी हुई थी जैसे ही लोगों ने गाडी को खाई में गिरते देखा तो उनकी फट गयी और वहां पर चींख पुकार होने लगी। दुर्घटना के बाद लोग नाले की ओर दौड पडे। लोग उस समय आश्चर्य चकित रह गए जब इंडिगो चालक सुशील पानी में समा गई कार से सुरक्षित बाहर निकल कर आया। उसे लोगों ने सहारा देकर बाहर निकाला। सुशील ने दुर्घटना की सूचना अपने परिवारजनों को दे दी है। सुशील के सुरक्षित पानी से बाहर आने पर लोग यही कहते नजर आये कि जाको राखे साईयां मार सके न कोए जिसे भगवान बचाता है वह सुशील की तरह मौत के मुंह से जीवित सुरक्षित बाहर आ जाता है। सुशील को दुर्घटना में मामूली चोट लगी है। उसे निजी चिकित्सक के यहां उपचार दिलाया गया है। दुर्घटना के बाद इंडिका कार भी एक ईंख के खेत में जा घुसी थी। मौका देख इंडिका कार का चालक कार समेत मौके से फरार हो गया।
  इसके अलावा दिल्ली डिफेंस कालोनी निवासी दीपक अपने साथी जीवन के साथ बाइक पर सवार होकर दिल्ली से कोटद्वार जा रहा था जब वह थाना खतौली क्षेत्र स्थित ग्राम भंगेला बाइपास पर उनकी बाइक स्लिप हो गई जिसमे दोनों घायल हो गए। इन्हें राहगीरों ने उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया है। वही पुलिस ने बाइपास से ही एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में बरामद कर सीएचसी पर भर्ती कराया है। यह व्यक्ति अद्र्ध बेहोश की दशा में है वह पूछने पर अपना नाम दीपक निवासी देहरादून बता रहा है। थाना क्षेत्र खतौली स्थित ग्राम भंगेला बाइपास पर ही सुमन नामक महिला और उसकी दो बेटियों मानसी और भावना को बाइक सवार ने अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में तीनों घायल हो गई उन्हें उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है।
रैगिंग वालों पर रहेगी तीसरी नजर
 सचिन धीमान 
मुजफ्फरनगरLagatar Khabar)  सावधान। कालेजों में रैगिंग अथवा छेडख़ानी करेंगे तो अब होगी ऐसे छात्र-छात्राओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही। जिले में कालेज व कालेजों के आसपास होने वाली छेडखानी व कालेज में रैगिंग को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कसते हुए ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जहां कालेज प्रशासन को सचेत कर दिया है वहीं कालेजों के गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिये हैं। अब यदि शरारती तत्व रैगिंग व छेड़छाड़ में शामिल रहे तो तीसरी आंख से नहीं बच पायेंगे। जिलाधिकारी पंकज कुमार ने जिले के समस्त कालेजों के प्राचार्यों को निर्देश दिये हैं कि विद्यालय परिसर व परिसर के बाहर भी यदि रैगिंग व छेड़छाड़ की घटना हुई तो उसके जिम्मेदार कालेज प्राचार्य व प्रबन्धन होगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अनुशासन बनाये रखने के लिए शासन द्वारा निर्धारित नियमों और उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का अनुपालन करना ही होगा। डीएम ने कहा कि कालेज के सभी छात्रों को पहचान पत्र देने के लिए कह दिया गया है। बिना पहचान पत्रों के कालेज परिसर में किसी को भी प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। कालेज के मेन गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दे दिये गये हैं।

रिक्शा चालक ने लगाया महिला को लाखों रूपये का चूना


मुजफ्फरनगर(Lagatar Khabar) एसएसपी आवास व रोडवेज के निकट के निकट रिक्शा चालक द्वारा किराये के खुले पैसे लेने की आड में रिक्शा में रखा महिला का 25 हजार रूपये नकद सहित सोने चांदी के जेवरात व अन्य कीमती सामान व मोबाइल से भरा सूटकेस ले महिला को चकमा देकर फरार हो गया। जिसमें करीब एक लाख रूपये का सामान था। काफी तलाशने के बाद भी रिक्शा चालक को कोई पता नहीं चला। लूट का किशार हुई महिला घटना के समय अपने रिश्तेदार के एक युवक की मंगनी कराने के लिये जा रही थी। पीडि़ता पुलिस कार्यालय पर पहुंची और एसपी सिटी को अपना दुखडा सुनाते हुए सूटकेस बरामदगी की मांग की। इस पर सिविल लाइन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना सिविल लाईन क्षेत्र के महावीर चौक के निकट रहने वाली रेनू देवी पत्नी राजेश प्रसाद आर्य काफी समय से अपने पति राजेष के साथ बिहार क्षेत्र में रहती है। राजेश प्रसाद आर्य वहां पर विद्युत विभाग में कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। बताया जाता है कि रेनू देवी कई दिन पहले अपने मायके आई थी और शनिवार सवेरे रेनू देवी व उसके अन्य परिवार को पास के ही एक गांव में लडका रोकने के लिये जाना था। रेनू व उसके परिजनों ने रिक्षा रोडवेज के लिये बुलायी। रेनू देवी का रिक्शा आगे चलता रहा और वह परिजनों से पहले रोडवेज बस स्टैंड पहुंच गयी। जब रेनू ने रिक्शा वाले को 100 का नोट थमाया, तो उसने खुले पैसे देने की बात कही। रेनू सीधी साधी महिला है इसलिये वह रिक्शा में अपना सूटकेस छोडकर पास के ही एक छोले भटूरे वाले के पास जाकर 100 का नोट खुलाने लगी। जब वह व्यस्त हो गयी, तो इसी बीच रिक्शा चालक महिला का बैग लेकर साफ हो गया। महिला के बैग में ही लड़का रोकना का सारा सामान रुपये पैसे और कपडा रखा हुआ था। महिला ने रिक्शा चालक की तलाश शुरु की। इसी बीच महिला के परिजन भी रोडवेज बस स्टैण्ड पर पहुंच गये। सभी लोगों ने रिक्शा चालक को तलाशने के लिये इधर उधर भाग दौड़ लगायी, लेकिन उसका कहीं पर पता नहीं चला। थक हार कर पीडि़ता पुलिस कार्यालय पहुंची और एसपी सिटी को अपना दुखडा सुनाते हुए बैग की बरामदगी की मांग की। एसपी सिटी ने सिविल लाइन पुलिस को कार्यवाही किये जाने का आदेश दिया जिस पर थाना पुलिस ने महिला से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया। लोगों का कहना है कि रोडवेज-रेलवे स्टेषन के निकट जेब कट गिरोह, अटैची चोर गिरोह सक्रिय है, जो आये दिन भोले-भाले और बाहर से आने वाले अनजान यात्रियों को अपना शिकार बना रहे है, लेकिन पुलिस हर मामले को दबाने में लगी हुई है। जबकि रोडवेज बस स्टैण्ड के सामने ही एसएसपी आवास है जहां पर हर समय दर्जनों पुलिस वाले डयूटी पर तैनात रहते है लेकिन फिर भी यहां पर आये दिन यात्रियों के साथ लूटपाट होती रहती है। जिस पर पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।

Saturday, 13 August 2011

मजदूरी बढाने की मांग पर मिली पाबंदियां, मारपीट कर किया कैद मुजफ्फरनगर में बढ रहा दबंगों का मजदूर किसानों पर कहर

 मुजफ्फरनगर (Lagatar Khabar)। गांव में निवास करने वाले निर्धन मजदूर वर्ग पर गांव के ही दबंग परिवारों का अत्याचार निरन्तर सामने आ रहा है और इन अत्याचारों पर प्रशासनिक उदासीनता इसे बढावा दे रही है। हाल ही में जहां भौराकलां क्षेत्र के गांव मौहम्मद रायसिंह मे ईंख बंधाई की मिल रही मजदूरी बढाने की मांग को लेकर जब मजदूरों ने प्रयास किया था तो गांव के दबंग परिवाराें ने इन निर्धन मजदूरों पर तरह-तरह की पाबंदियां लगा दी थी। मजदूर परिवारों ने खेतों के रास्ते किसी तरह भागकर अपनी जान बचायी थी और मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगायी थी। ठीक इसी कहानी को बाबरी क्षेत्र के भनेड़ा गांव में दोहराया गया है, लेकिन फर्क सिर्फ इतना है कि पीड़ित मजदूरों ने प्रशासन से सीधे गुहार न लगाकर प्रदेश में सत्तारूढ राजनैतिक दल बसपा के पदाधिकारियों से मिलकर न्याय की गुहार लगायी है। उत्तर प्रदेश समाचार सेवा को मिली जानकारी के अनुसार थाना बाबरी क्षेत्र के गांव भनेड़ा में गत दिवस ईंख बंधाई की मजदूरी बढाने को लेकर मजदूरों ने सिर उठाया था। इस पर गांव के दबंग परिवारों ने पंचायत के बहाने सभी मजदूरों को एक जगह पर एकत्रित किया। पंचायत में पहले तो दबंग परिवारों ने मजदूरों की मांग पूछी, जिस पर मजदूरों ने कहा कि उन्हें मौजूदा स्थिति में प्रति बीघा ईंख बंधाई के बदले मजदूरी के रूप में या तो 120 रुपये नकद या 8 किलो गेहूं दिया जा रहा है। मजदूरों ने मांग की कि उनकी मजदूरी नकद व गेहूं दोनों स्थिति में बढायी जाये। जब दबंग परिवारों ने इसमें अपनी असहमति जतायी, तो मजदूर परिवारों ने अपना रोष जताया। मजदूरों को अपने सामने रोष व्यक्त करते देख दबंग परिवारों ने बीच पंचायत में ही मजदूराें को पीटना शुरू कर दिया। इस पिटाई में महबूब नाम का मजदूर किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। दबंगों ने यह भी घोषणा की कि अब पंचायत में मौजूद कोई भी मजदूर उनके खेतों में घुसने नहीं दिया जायेगा। यही नहीं दबंग परिवारों ने यह भी फरमान सुना दिया कि गांव के मुख्य मार्गों एवं दबंग परिवारों के निवास स्थानों वाले क्षेत्र में मजदूर परिवारों का प्रवेश वर्जित रहेगा। गांव के सार्वजनिक स्थानों पर लगे नलों से मजदूर परिवार पानी भी नहीं भर पायेंगे तथा गांव के खेतों में से अपने जानवरों के लिये घास भी नहीं काट सकते, जब ऐसी स्थिति मजदूरों ने अपने सामने पायी तो मजदूरों ने बुधवार की सुबह एकजुट होकर किसी तरह छुपते-छिपाते जिला मुख्यालय का रूख किया। ये मजदूर प्रशासन से यादा सत्तारूढ राजनैतिक दल पर विश्वास करते दिखे, क्योंकि बजाये जिलाधिकारी या अन्य जिला स्तरीय अधिकारी के पास जाने के इन्होंने महावीर चौक स्थित बसपा कार्यालय का रूख किया। यहां एकत्रित होकर इन्होंने दबंगों के खिलाफ नारेबाजी की और इस सोच के साथ बसपा कार्यालय परिसर में बैठ गये कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, तब तक वे गांव वापिस नहीं लौटेंगे। इसकी सूचना जब जिलाध्यक्ष रविन्द्र गौतम को मिली, तो वे पार्टी कार्यालय पहुंचे और उन्होंने पीड़ित मजदूरों की व्यथा सुनी। जिलाध्यक्ष रविन्द्र गौतम ने आश्वासन दिया कि सभी मजदूरों को सुरक्षा भी दिलायी जायेगी और न्याय भी दिलाया जायेगा। उन्होंने तत्कला आला अधिकारियों को पूरे प्रकरण पर कार्रवाई करने के लिये कहा। पुलिस सुरक्षा के बीच बसपा कार्यालय आये मजदूरों को वापिस गांव पहुंचाया गया।  देर रात्रि मिली सूचना के अनुसार पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी गांव में जमे हुए थे और दोनों पक्षों को बुलाकर प्रकरण का हल निकालने का प्रयास अधिकारियों की मौजूदगी में जारी था।

बसपा नेता से फोन पर बदमाशों ने मांगे 5 लाख
 मुजफ्फरनगर (Lagatar Khabar) )। बदमाशों ने फोन पर बसपा नेता से पुत्र की जान की कीमत के रूप में 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।मिली जानकारी के अनुसार थाना छपार में बसपा के पुरकाजी विधानसभा अध्यक्ष मास्टर आत्माराम ने तहरीर देते हुए बताया कि उसके फोन पर अज्ञात बदमाश उसके इकलौते पुत्र की जान की कीमत 5 लाख रुपये मांग रहे हैं। उन्होने बताया कि फोन करने वाला बडी अभद्रता का प्रयोग कर रहा था तथा उसका कहना था कि अब तो सरकार है, खूब पैसा कमा रहे हो। यदि अपने बेटे को सकुशल चाहते हो तो 5 लाख रुपये दधेडू राजबाहे पर लेकर आ जाओ।

फोन के आने से आत्माराम के घर में कोहराम मचा है। मास्टरजी को 6 बेटियाें पर एक ही पुत्र है। चर्चा है कि मास्टर आत्माराम को फोन 14 जुलाई को आया था, परन्तु रिपोर्ट दर्ज आज करायी गयी है। पुलिस ने बदमाशों की खोज के लिये कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है। बसपा नेता विधायक अनिल का करीबी है।

 गोलियों की तडतडाहट से गूंज उठा मुजफ्फरनगर का गांव बिलासपुर
दो घायल, फरार बदमाशों की कार को ग्रामीणों ने किया आग के हवाल 
  मुजफ्फरनगर (Lagatar Khabar) । बीती रात्रि नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलासपुर में अंधाधुंध फायरिंग से गांव गूंज उठा। फायरिंग में दो घायल हो गये। प्रतियिा स्वरूप जब ग्रामीणों ने जब बदमाशों पर हमला बोला तो कार में आये बदमाश अपनी कार छोड़ भागे और ग्रामीणों में आोश में आकर उनकी कार को आग के हवाले कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलासपुर के ग्रामीण प्रतिदिन की भांति ग्रामीण रात के अंधेरों में अपने-अपने घरों में सोये हुए थे कि अचानक माहौल गोलियों की तडतडाहट से गूंज उठा। फायरिंग सुन सभी ग्रामीण एकत्रित हो गये और बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। पता करने पर पता चला कि फायरिंग गांव के ही जयसिंह के घर पर अज्ञात बदमाशों द्वारा की गयी है, जिसमें जयसिंह व उसकी पुत्रवधू के हाथ में गोली लगी है। कुछ ग्रामीण जहां दोनों घायलों को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंच, वहीं अन्य ग्रामीण अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुट गये। ग्रामीणों से घिरा पाकर कार सवार बदमाश घबरा गये और जंगल के रास्ते से फरार होने में कामयाब हो गये। मौके पर मिली कार को ग्रामीणों ने आग के हवाले कर दिया। अब नई मंडी कोतवाली पुलिस जी कार के सहारे बदमाशाें तक पहुंचने का प्रयास कर रही है, जबकि जिला अस्पताल में भर्ती दोनों घायलों की हालत स्थिर बतायी जा रही है।

दिन दहाडे हजारों की नकदी सहित लाखों रूपये का सामान चोरी किया
 मुजफ्फरनगर (Lagatar Khabar)। जनपद में बदमाशों के हौंसले बुलंद होते जा रहे है कि अब बदमाशों को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं रहा है जिसका अंदाजा आज दिन दहाडे घर में घुसकर घर में रखा हजारों रूपये की नकदी, कीमती सामान व कीमती जेवरातों सहित लाखों रूपये का सामान चोरी कर फरार हो गये। घटना की जानकारी परिजनों को उस समय मिली जब पडौस में गयी महिला घर वापस लौटी। चोरी की घटनरा से क्षेत्र सहित मौहल्ले में सनसनी व दहशत फैल गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल पर बारिकी से निरीक्षण किया लेकिन चारों का कुछ पता नहीं चल पाया। लूट का शिकार हुए महिला ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।

प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना खतौली में स्थित भूड क्षेत्र के इस्लामाबाद निवासी सलीम पुत्र अयूब फेरी लगा कर सिलाई मषीन सहित आदि समानाें की रिपेयर करने का कार्य करता है। बुधवार को वह फैरी पर गया हुआ था और उसकी पत्नी रानी मकान का ताला लगाकर मौहल्ले की ही फरीदा के घर इस्तमा पढने गई हुई थी जब वह करीब एक घंटे बाद लोटकर घर वापिस आई तो घर के अंदर का मंजर देखते ही उसकी आंखे फटी की फटी रह गयी। उसने देखा कि घर मे रखी सैफ अलमारी का ताला टुटा हुआ है ओर उसमे रखी हजारों रूपये नगदी और कीमती जेवरात सहित लाखों रूपये का सामान चोरी कर फरार हो गये है। इस घटना की सूचना मिलते ही मौहल्ले के सैंकडो लोग उसके मकान पर जमा हो गई। लोगो ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस हडकम्प मच गया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच जांच पडतल कर रानी द्वारा दी गई तहरीर पर चोरो की तलाष शुरूकर दी।

जाम लगाकर चालक,परिचालक को बंधक बनाया
 मुजफ्फरनगर (Lagatar Khabar) । जनपद के कस्बा खतौली के क्षैत्र के गांव अंतवाडा, भलवा खेडा चौगांवा, हाजीपुर, खांजहापुर गांवो से सैकडाें छात्र कस्बे के स्कूलाें मे जाने के लिए बसों द्वारा आते है। बुधवार को इन सैकडो ग्रामीण छात्रों ने बसों के लेट आने पर अंतवाडा मार्ग पर बसों को रोककर चालक परिचालक को बंधक बनाते हुए जाम लगा दिया। छात्राें ने बतया कि प्राइवेट बसाें के समय पर न आने से काफी दिक्कतो का सामना करना पड रहा है। बसाें के लेट आने के कारण स्कूल मे लेट पहुंचने पर हम लोगो को अध्यापकों की मार का सामना करने के साथ दंड के रूप मे स्कूल से बाहर कर दिया जाता है। इन बसों के चालकों से समय पर आने को कई बार कहा जा चुका है। लेकिन ये बस चालक अपनी हरकताें से बाज नही आ रहे है। बुधवार की सुबह सैंकडो गुस्साये छात्राें ने आधा दर्जन बसाें को रोक बसाें के चालको व परिचालको को बंधक बना लिया। सूचना मिलने पर प्राइवेट बस यूनियन के पदाधिकारियो द्वारा बसाें के समय पर आने का आष्वासन देकर छात्रों को शांत किया और जाम को खुलवाया। वहीं छात्रों ने यूनियन के पदाधिकारियो को चेतावनी दी कि बसों के लेट आने पर उग्र आंदोलन किया गया जाएगा।

सीसी कैमरों की मदद से खुला चोरी का राज
 मुजफ्फरनगर (Lagatar Khabar) । जनपद के थाना खतौली क्षेत्र में विगत 9 जुलाई को बढाना रोड स्थित एक बैट्ी फैक्ट्ी मे अज्ञात चोरो ने कुंबद कर लाखो रूपये की बैट्ी प्लेटे चोरी कर ले गये थे। फैक्ट्ी मालिक ने अज्ञात चोरो के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी।
थाना पुलिस ने तहरीर लेकर चोराें की तालाष शुरू कर दी थी।
थाना पुलिस ने फैक्ट्ी मे लगे सीसी कैमरो की वजह से चोरो की पहचान कर मेरठ के कस्बा सरधना मे दबिष देकर चार युवको को हिरासत मे लेकर पुछतछ की चारो युवको ने चोरी की घटना को कबुल कर लिया। कोतवाली पुलिस ने बैट्ी चोर गिरोह के चारो युवको संदीप पुत्र हरिदास,बिजेंद्र पुत्र रवि,मोनु पुत्र राजेष,योगेद्र पुत्र धर्मसिंह को पुलिस ने जेल भेज दिया

अपरहण के आरोपी के घर में घुसकर पुलिस का तांडव
दबिश के दौरान पिटाई से वृध्द की मौत, भड़के मोहल्लेवासियों ने पुलिस को घेरा

 मुजफ्फरनगर (Lagatar Khabar) । युवती के अपहरण के मामले में आरोपी के घर पर दबिश देने गई पुलिस ने घर में घुसकरक जमकर तोडफोड करते हुए परिवार के लोगों के साथ जमकर मारपीट की। पुलिस पीटाई से हुई एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत से भडके मौहल्लेवायिसों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये। जिससे मौहल्ले का माहौल गर्मा गया और तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गयी। क्षेत्रवासियों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटना शुरू कर दिया और उग्र लोगों ने आरोपी पुलिसकर्मियों के विरूध्द मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला रामपुरी से विगत दिनों एक युवती का अपहरण कर लिया गया था। इस मामले में जनपद के थाना सिविल लाईन क्षेत्र के रहने वाले सोनू उर्फ शमीम सहित दो लोगों के विरूध्द नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था। अपहरण का यह मामला दो सम्प्रदायों से जुडा होने के कारण पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व शिव सेना व मौहल्ले के लोगों ने दो लोगों को पकडकर पुलिस के सुपुर्द किया था और शहर कोतवाली में प्रदर्शन भी किया था।
जनपद की थाना शहर कोतवाली पुलिस आज अपहरण के आरोपी सोनू की तलाश में थाना सिविल लाईन क्षेत्र स्थित मौहल्ला मल्हूपुरा में दबिश देने गयी थी।मौहल्लेवासियों का आरोप है कि पुलिस ने घर में घुसकर जमकर तोडफोड करने के बाद परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट भी की जिससे 55 वर्षीय सुफी मंगता की मौत हो गयी। सुफी की मौत होने से मौहल्लेवासियों का आोश भडक उठा जिसके कारण क्षेत्र में तनाव पैदा हो गया। पुलिस की पीटाई से हुई वृध्द सुफी की मौत से भडके मौहल्लेवासियों ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराये जाने की मांग की। हंगामे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस के बडे अधिकारियों के आश्वासन देने के बाद ही उग्र भीड को शांत कराया जा सका।

दुर्घटना में छात्रा का मौत के बाद हरिद्वार मार्ग पर जाम लगाया
भीड़ ने बस फूंकने का प्रयास किया

 मुजफ्फरनगर (Lagatar Khabar) । पेपर देकर भाई के साथ बाइक पर सवार होकर गांव लौट रही छात्रा को रोडवेज चालक ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया घटना से घुस्सायी भीड ने मुजफ्फरनगर हरिद्वार रोड पर जाम लगा दिया। बस चालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। जाम लगा रही भीड ने बस में आग तक लगाने का प्रयास किया। लेकिन दो थाने की पुलिस लेकर मौके पर पहुंचे सीओ सदर ने जाम लगा रहे लोगों को समझा बुझाकर किसी प्रकार शांत कराया जिसके बाद पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर मैडिकल परीक्षण हेतु भेज दिया। इस दौरान यात्रियों को कई घंटे तक जाम में फंसे रहना पडा।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद थाना छपार क्षेत्र के ग्राम बरला निवासी शमशाना पुत्री गफ्फार अपने भाई के साथ बाइक पर सवार होकर कस्बे के एक विद्यालय से परीक्षा देकर अपने घर वापस जा रही थी कि इसी बीच पुरकाजी की ओर से मुजफ्फरनगर तेज गति से जा रही रोडवेज बस चालक ने सामने से अपनी दिशा में आ रही मोटर साईकिल में टक्कर मार दी। बाइक में टक्कर लगते ही बाइक पर सवार शमशाना का भाई सडक के बायीओर दूर जाकर गिरा जबकि शमशाना सडक पर गिर गयी और बस चालक ने शमशान के सिर पर से बस का पाहिया उतार दिया जिससे शमशाना की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की तथा मृतका के परिजनों को मुआवजा दिलाये जाने की मांग की। वहीं मौके का फायदा उठाते हुए बस का चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने इस मामले की सूचना पुलिस को देने के साथ-साथ मृतका के पिता गफ्फार को भी दी। सूचना मिलने पर गफ्फार एवं अनेक ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गये। लेकिन घटना से गुस्सायी भीड ने मौके पर जाम लगा दिया। कई घंटे तक लगे हरिद्वार- मुजफ्फरनगर हाईवे पर जाम से दोनों तरफ लम्बी-लम्बी वाहनों की कतारे लग गयी। जाम लगा रही गुस्सायी भीड ने बस में आग लगाने का भी प्रयास किया लेकिन मौके पर पहुंचे सीओ सदर जितेंद्र सिंह, ने लोगों को बडी पुलिस से समझा बुझाकर शांत कराया। इस दौरान मौके पर दो थानों की पुलिस ने पहुंचकर गयी। बाद में पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भर अपने कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शिवसेना ने फैशन शो को रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया
श्रीराम कालेज प्रबंधन पर लगाये गंभीर आरोप
फैशन शो के फाडे होर्डिंग्स

 मुजफ्फरनगर (Lagatar Khabar) । शिवसेना ने एक निजी संस्था द्वारा श्रीराम कालेज में रक्षाबंधन के दिन कराये जा रहे फैशन शो व डांस कम्पीटिशन को रद्द कराने की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में डीएम से उक्त कैशन शो को रद्द करने की मांग की गई। बाद में षिवसैनिकों ने महावीर चौक पर लगाये गये फैशन शो के होर्डिंग्स को फाड दिया।
इस मौके पर मंडल प्रमुख मनोज सैनी ने कहा कि इस प्रकार की संस्थायें फैशन शो व डांस कम्पीटिशन के नाम जमकर अश्लीलता व फूहडता कराती हैं और युवतियों को फिल्मों में काम दिलवाने के नाम पर उनका आर्थिक व शारीरिक शोषण किया जाता है। सैनी ने श्रीराम कालेज के प्रबन्धक को चेतावनी देते हुए कहा कि केवल छात्रों की शिक्षा पर धयान दें और अपनी संस्था में ऐसे फूहड कार्यमों का आयोजन न करें अन्यथा शिवसेना का विरोध झेलने को तैयार रहें। सैनी ने कहा कि कालेज शिक्षा का मंदिर होते हैं परन्तु श्रीराम कालेज में जहां शिक्षा के नाम भरपूर पैसा बटोरा जा रहा है वहीं दूसरी ओर ऐसे भोंडे कार्यम आयोजित कर युवक युवतियों को पथभ्रष्ट किया जा रहा है।
जिला प्रमुख डा. योगेन्द्र शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से महिलाओं के प्रति अपराध व छेड़खानी की घटनायें बढती हैं इसलिए शिवसेना नगर में ऐसा आयोजन नहीं होने देगी। उन्हाेंने कहा कि अगर श्रीराम कालेज प्रबंधन ने ऐसी हरकतें नहीं छोड़ी तो प्रबन्धक के घर के सामने डांस कम्पीटिशन कराया जायेगा।
प्रदर्शन में नगर प्रमुख मुकेश त्यागी, नगर महासचिव समीर गुप्ता, अनुज चौधरी, राजेश सैनी, नरेन्द्र ठाकुर, ओमकार पण्डित, उज्जवल पंडित, चेतनदेव आर्य, राजन वर्मा, साकेत कष्यप, ललित, अखिलेश, बाबूराम, सूरज कश्यप, संजय खेड़ा आदि शामिल रहे।

जूता विवाद के बाद अब प्लास्तर विवाद में फंसे भाजयुमो जिलाधयक्ष
 मुजफ्फरनगर (Lagatar Khabar) । भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री मलिक के एडिडास कम्पनी के महंगे जूते चोरी मामले में चर्चा में आए भाजयुमो जिलाधयक्ष वैभव त्यागी के लिए मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पार्टी में जूता प्रकरण में खासी फजीहत झेल चुके त्यागी के सामने एक नई मुश्किल ख़डी हो गई है। दो दिन पहले दिल्ली में भाजयुमो की रैली में भाजयुमो कार्यकर्ताआें को चोटें आई थी। जूता प्रकरण को दबाने के लिए भाजयुमो जिलाधयक्ष त्यागी ने भी पार्टी नेताओं की हमदर्दी बटोरने की चाहत में अपने हाथ पर प्लास्तर चढवाकर फोटो खिंचवाये लेकिन विरोध गुट ने उनकी पोल खोलकर बोलती बंद कर दी। जूता प्रकरण के बाद प्लास्तर प्रकरण ने त्यागी को पार्टी में हाशिए पर लाकर ख़डा कर दिया है। जूता प्रकरण के बाद अब प्लास्तर प्रकरण की गूंज प्रदेश भाजपा हाईकमान तक जा पहुंची है। त्यागी का विरोधी गुट उन्हें जिलाधयक्ष पद से हटाने की मांग कर रहा है। हो चाहे जो भी लेकिन भाजपा अपने इन नेताओं के कारनामों के कारण शहर में बैकफुट पर आ गई है। भाजपा नेता अपने युवा नेताओं के कृत्यों के कारण मुंह छिपाते घूम रहे हैं।

चोर सिपाही का खेल खेलती रही तीन घंटे तक जनपद की बहादुर पुलिस
आनंदविहार कालोनी में दिनदहाडे घुसे चोर ने फैलायी दहशत
सैकडों लोगों की भीड ने हथियारों के साथ मकान घेरा
तीन थानों की पुलिस व एसओजी को मकान में घुसने में लगे तीन घंटे


 मुजफ्फरनगर (Lagatar Khabar) जनपद में बदमाशाें के हौंसले इतने बुलंद हो चुके है कि वह अब पुलिस को खुलेआम दिनदहाडे चेतावनी देते हुए घरों में घुसकर चोरी करने लगे है और पुलिस को पंगु बना रहे है। ऐसा ही एक नाराजा जनपद में उस समय दिखाई दिया जब दिन दहाडे दुस्साहसिक बदमाशों ने एक प्रार्टी डीलर के मकान में घुसकर लूट का प्रयास किया लेकिन अचानक पहुंचे गृहमालिक ने बदमाशों को मकान के अंदर ही बंद कर थाना पुलिस को बदमाशों के घर में बंद होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही हरकत में आयी जनपद की बहादुर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर कई घंटे तक चारों के साथ चोर सिपाही का खेल खेला लेकिन जनपद की बहादुर पुलिस का मकान के अंदर घुसने का प्रयास तक नहीं कर पायी तथा इसी बीच जानकारी पाकर विभिन्न संगठनों के नेता भी मौके पर पहुंच गये। मौके पर एसओजी टीम भी पहुंच गयी लेकिन मकान के अंदर घुसने तक की हिम्मत नहीं जुटा पायी। जनपद की तीन थानों की पुलिस डरते हुए किसी प्रकार मकान के अंदर घुसी और जब मकान के अंदर की तलाशी ली गयी तो मकान के अंदर मकान के अंदर सामान बिखरा पडा था ओर बदमाशों का कुछ आता पता नहीं था। पुलिस द्वारा दोबारा से मकान की बारीकि से जब तलाशी ली गयी तो मकान के अंदर एक बोरे में बंद पुलिस को मात्र एक चोर मिला जिसने जनपद की बहादुर तीन थानों की पुलिस सहित एसओजी टीम को तीन घंटे तक पसीने छुटये रखे। पुलिस चोर को पकडकर थाने ले लायी।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित मौहल्ला आनंद विहार कालोनी में दिनदहाडे मकान में घुसे चोर ने जहां मौहल्ले में सनसनी व दहशत फैला दी वहीं जनपद की तीन थानों की बहादुर पुलिस व एसओजी टीम को लोहे के चने तक जबा दिये। बताया जाता है कि सरकुलर रोड स्थित आनंद विहार निवासी प्रहलाद सिंह प्रोपर्टी का कार्य करता है। आज वह चिकित्सक के यहां गये थे। जब वह वापस घर लौटे तो देखा कि उनके मकान के सभी ताले टूटे पडे है। अंदर घुसकर देखा तो उनके होश उड गये क्योंकि मकान के अंदर के सभी कमरे बंद थे। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दी। आरोप है कि सूचना मिलने के काफी देर बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसी बची व्यापारी नेता सुरेश शर्मा, रेवती नंदन, सलीम सपा नेता गौरव जैन, कांग्रेस नेता अशोक बालियान सहित आदि बहुत से व्यापारी नेता मौके पर पहुंच गये। काफी देर बाद सिविल लाईन पुलिस और एसओजी टीम मौके पर पहुंची लेकिन जनपद की बहादुर पुलिस मकान के अंदर घुसने में हिचकिचाती रही। बाद में एसपी सिटी केबी सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तब जाकर पुलिस ने बदमाशों को पकडने के लिए आपरेशन शुरू किया। घंटों चली मोर्चाबंदी में पुलिस ने मकान को चारों ओर से घेर लिया और मकान की छत पर भी पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। जनपद की बहादुर पुलिस ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद मकान का दरवाजा तोडकर मकान में प्रवेश किया। इसके बाद सारा मकान को खंगाला गया लेकिन वहां पर सामान बिखरा पडा था तथा मकान के अंदर कोई भी व्यक्ति मौके पर नहीं मिला था जिसके बाद पुलिस के होश उड गये। लेकिन पुलिस द्वारा मकान की दोबारा बारीकी से छानबीन शुरू कर दी इस बार पुलिस को मकान के स्टोर में एक बोरे में बंद एक चोर मिला। जिसने अपना नाम संजय गुप्ता निवासी मंसूरपुर बताया है। पुलिस ने संजय नामक चोर को गिरफ्तार कर लिया है।
कलयुगी भतीजे ने उतारा चाचा को बलकटी से काटकर मौत के घाट
 मुजफ्फरनगर (Lagatar Khabar) । जहां जिले में लोग अपने ही खून का कत्ल करने में पीछे नहीं हट रहे है वहीं जनपद में अपने चाचा के साथ किसान के यहां नौकरी करने आये बिहारी देर रात बलकटी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। बिहार निवासी युवक द्वारा अपने चाचा की हत्या किये जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मैडिकल परीक्षण हेतु भेज दिया तथा चाचा के हथियारे भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना झिंझाना क्षेत्र के ग्राम लपराना निवासी किसान विरेन्द्र के यहां बिहार प्रांत निवासी राजू और बबलू जोकि रिश्ते में सगे चाचा भतीजे है पिछले काफी समय से नौकरी करते थे। बताया जाता है कि बुधवार की देर रात राजू व बबलू दोनों चाचा-भतीजों एक साथ बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे और रात्रि करीब 10 बजे दोनों लाईट के आने के बाद एक साथ चारा मशीन पर चारा काटने लगे। इसी बीच नशे में धुत होने के कारण किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गयी। देखते ही देखते दोनों में मारपीट शुरू हो गयी तो राजू ने पास में ही पडी बलकटी को उठाकर अपने चाचा बबलू पर ताबडतोड कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बबलू के चिल्लाने की आवाज सुनकर जब तक विरेन्द्र उनके पास पहुंचा तब तक बबलू की मौत हो चुकी थी। बिहार निवासी बबलू की मौत की खबर जंगल में लगी आग की तरह पूरे गांव में फैल गयी। वीरेन्द्र ने हत्यारे राजू को पकड लिया। वीरेन्द्र ने तुरंत घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। थाना पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मैडिकल परीक्षण हेतु भेज दिया। पुलिस ने अपने चाचा बबलू के हत्यारे बिहार निवासी राजू को गिरफ्तार कर लिया है।
पति से लडकर विवाहित ने की आत्महत्या
 मुजफ्फरनगर (Lagatar Khabar)। पति के साथ किसी बात को लेकर हुए विवाद से क्षुब्ध महिला ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची विवाहिता के परिजनों व ससुरालियों में पुलिस की मौजूदगी में आपस में समझौता हो गया।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना कैराना क्षेत्र के ग्राम गोगवान निवासी बबली का विवाह तीन साल पहले थाना गढीपुख्ता क्षेत्र के चौसाना स्थित ग्राम खेडी खुशनाम निवासी मेघ सिंह के साथ हुआ था। बतााय जाता है कि मेघ सिंह पिछले पांच वर्षों से एटा में रहकर नौकरी करता है। बताया जाता है क मेघ सिंह दो दिन पूर्व एटा से अपने गांव आया था। कल सुबह मेघ सिंह का अपनी पत्नि बबली के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद के चलते बबली घर में रखी ने सल्फास खा ली। जब तक परिजनों को बबली के सल्फास के खाने की सूचना मिली तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इससे पहले की परिजन बबली को उपचार हेतु चिकित्सालय में ले जाते बबली की मौत हो चुकी थी। बबली की मौत की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गये। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच सझौता हो गया।

भईया मेरे राखी के बंधन को निभाना

सचिन धीमान
मुजफ्फरनगर(Lagatar Khabar)
रक्षा बंधन का त्यौहार देश भर में बडे ही धूमधाम के साथ मनाया गया वहीं जनपद में भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बहनों ने अपने प्यार को एक राखी में पीरोकर अपने भाईयों की कलाई पर बांधा। कुछ बहने को अपने भाईयों के पास बडी दूर से प्यारभरी राखी लेकर भाई को बांधने पहुंची तो भाईयों को भी सुबह से अपने बहने के आने का इंतजार रहा। भाईयों को राखी बांधने पहुंचे बहनों को नगर में कई-कई घंटे जाम में फंसे रहना पडा। आज दुकानदारों की भी जमकर बिक्री हुई जहां बहने अपने भाईयों को राखी बांधने के लिए राखियां खरीदी वहीं भाईयों ने बहनों को गिफ्ट देने के लिए जमकर खरीदी की तो मिठाईयों की दुकानों पर भी जमकर खरीदारी हुई।
भइया मेरे राखी के बंधन को निभाना, बहने अपने भाईयों की कलाई पर प्यार भरी राखी बांधते इसी बात का वचन लिया। बहनों का कहना है कि यह राखी का डोरा नहीं बल्कि जन्मों-जन्मों के भाई-बहन के प्यार का बंधन है जिसके बहन अपने भाई की कलाई पर बांधने के बाद भाई से अपनी रक्षा का वचन लेती है। रक्षाबंधन पर अपने भाईयों को अपनी रक्षा का संकल्प दोहराने और उन्हें अपने प्यार का तौहफा भाईयों की कलाई पर राखी बांधकर देने के लिए जाने वाली बहनों के कारण ट्रेनों व बसों में तो बड़ी तादाद में भीड़ थी। वहीं अपने वाहनों से जाने वालों की भी कुछ कम तादाद नहीं थी। जिसका दृश्य नगर में उस समय देखनों को मिला जब नगर के हृृदयगति चौक पर लम्बा जाम लग गया। उधर, रक्षा बंधन पर मिठाईयों की दुकानों पर भी सुबह से ही मिठाईयां खरीदने वालों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। जहां बहनों ने अपने भाईयों के लिए राखियां खरीदी वहीं भाईयों ने भी अपनी बहना के लिए उन्हें गिफ्ट खरीदे। जिसके कारण गिफ्ट खरीदने के लिए भी दुकानों पर भीड़ उमडती नजर आई।

Tuesday, 9 August 2011

पैसे नहीं भरे तो मरीजों को फेंकवा दिया जंगल में

 Sabhar Dainik Bhaskar
इलाहाबाद (Agency)। इलाहाबाद में एक सरकारी अस्पताल में भर्ती दो निराश्रित मरीजों के द्वारा पैसा नहीं भरने पर जंगल में ले जाकर फेंकने के मामले में एक चिकित्सक सहित अस्पताल के चार कर्मचारियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया है। शहर के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के चिकित्सक सोनू शर्मा, दो वार्ड ब्याव धर्मेद्र और राजू यादव व एंबुलेंस चालक शिव निर्मल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज  किया गया है। चिकित्सक को छोड़कर बाकी तीनों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस के मुताबिक चिकित्सक के कहने पर दोनों वार्ड बॉय और एबुलेंस चालक ने दोनों निराश्रित मरीजों को अस्पताल से बाहर ले जाकर जंगल में फेंक दिया। एक मरीज को पीलिया थी जबकि दूसरे को इपीलिप्सी थी। इलाहाबाद के पुलिस अधीक्षक (गंगापार) जय प्रकाश पांडे ने बताया, "मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने दोनों मरीजों को फिर से अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। उन्हें मंगलवार को एंबुलेंस से ले जाकर दोनों वार्ड बॉय शहर के बाहरी इलाके फूंसी के एक जंगल में छोड़कर भाग गए। उनकी इस करतूत को कुछ ग्रामीणों ने देख लिया और बाद में उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।' उधर अस्पताल के प्रिंसिपल एस.पी. सिंह ने कहा, "मामले की जांच के आदेश दिये गये हैं। जो लोग इस अमानवीय कृत्य में शामिल पाए जाएंगे उनके खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में इस तरह की पहली घटना सामने आई है।"

'माया सरकार ने पेयजल के लिए मिला पैसा खर्च नहीं किया'

 Sabhar Dainik Bhaskar 
लखनऊ (Vijay Upadhayay ) उत्तर प्रदेश सरकार बुंदेलखंड के लिए केन्द्र सरकार से 80 हजार करोड़ के पैकेज की मांग कर रही है। जबकि सोमवार को विधानसभा में पेश सीएजी रिपोर्ट ने राज्य सरकार के कामकाज में लापरवाही को उजागार करते हुए बुंदेलखंड में पेयजल सुरक्षा मिशन के 14.15 करोड़ का व्यय न किये जाने चिंता जताई है।  रिपोर्ट में कहा गया है कि बुंदेलखंड के सात जिलों बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर व महोबा में पीने के पानी के लिए भारत सरकार के प्रधानमंत्री ग्रामोदय योजना, स्पेशन कंपोनेंट प्लान व त्वरित जलापूर्ति कार्यक्रम से 27.56 करोड़ दिये गए। 2010 तक इन जिलों में सिर्फ 3.80 करोड़ खर्च किया गया। खर्च न किये जाने का कारण का जिक्र करते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, ललितपुर के जिला विकास अधिकारियों ने शासन को प्रस्ताव न भेजना था जबकि झांसी के प्रस्ताव को शासन ने अनुमोदित नही किया।  रिपोर्ट में बुंदेलखंड में 2008 में 10 करोड़ पौधे लगाने के अभियान में 40.10 करोड़ के अनियमित खर्च का जिक्र किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि विशेष वृक्षारोपण अभियान में न ो वानिकी नियमों का पालन हुआ और न कार्ययोजना से अलग कार्य करने के लिए केन्द्र सरकार से अनुमोदन लिया गया। रिपोर्ट में प्रदेश सरकार के विभागों के कामकाज और विधायक निधि के इस्तेमाल, स्वास्थ्य योजनाओं, ई गवर्नेन्स, राज्य सड़क निधि योजना के क्रियान्वयन में अनियमितताएं को भी उजागर किया है। 4312 करोड़ की राज्य की नगरीय स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में रिपोर्ट में कहा गया है कि बजट तैयार करने के प्रावधानों का पालन नही किया गया। इसके साथ उपकरणों आदि की खरीद व कार्ययोजना को अंतिम रूप नही दिया गया। रैबिज के टीके ज्यादा कीमत पर खरीदें गए।

रोडवेज बस चालक की धुनाई थाने में जाकर जान बचाई

मुजफ्फरनगर(Lagatar Khabar) महिला सवारी को रोडवेज बस चालक द्वारा रास्ते में उतारने से क्षुब्ध महिला के पति ने दर्जनों ग्रामीणों को साथ लेकर बस चालक की जमकर धुनाई कर डाली। बस चालक ने ग्रामीणों से छुटकर थाने में जाकर अपनी जान बचायी और घटना की सूचना पुलिस का दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को घंटों थाने में बैठाये रखा और बाद में दोनों पक्षों का फैंसला करा दिया।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना खतौली क्षेत्र स्थित सोमवार को रोडवेज बस चालक इमरान अपनी बस संख्या युपी 17 पी 2234 से मुजफ्फरनगर से मेरठ जा रहा था। जब यह भैसी गांव पहुंचा तो बस मे भैसी निवासी ममता पत्नि सतीष मेरठ जाने के लिए बैठी थी। परिचालक ने ममता को गंगनहर पर उतार दिया इस पर ममता ने अपनी पति सतीष को फोन पर सूचना दी। तो उसका पति कुछ लोगो के साथ जानसठ तिराहे पर बस चालक को रोक उसके साथ गाली गलोच करते हुए उसकी जमकर धुनाई करनी शुरू कर दी। बस चालक ने थाने मे घुस कर अपनी जान बचाई और पुलिस को सुचना दी। मौके पर पहुची तो दोनो पक्षो के लोगो को थाने में बैठाया। इस दौरान दोनो के झगडे के बीच बस मे बैठी दर्जनो सवारी घंटो परेषान रही कोतवाल सतपाल सिंह ने दोनो पक्षो के लोगो को झाड पिलाते हुए भैंसी निवासी सतीष को बस परिचालक से माफी मांगने को कहा। फैसले के दौरान पुलिस के सामने दोनो पक्षो की नोक झोक हुई।

थाने में खेल रही 6 वर्षीय लापता बच्ची

मुजफ्फरनगर(Lagatar Khabar) मां-बाप से बिछडी बच्ची को एक हफ्ता गुजर जाने के बाद भी बच्चे के मां-बाप का कुछ पता नहीं चला। सोमवार को बस चालक व परिचालक लापता बच्ची को लेकर उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां पर उपजिलाधिकारी ने बच्ची को थाने में कोतवाल के सुपुर्द करा दिया तथा चालक व परिचालक बच्ची को थाने में छोडकर चले गये लेकिन देर शाम तक बच्ची के माता पिता का कुछ पता नहीं चल पाया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के कस्बा थाना खतौली क्षेत्र में विगत 31 जुलाई को एक 6 वर्ष की बच्ची हरिद्वार सिंह द्वार से रोडवेज बस मे बैठकर खतौली आ गयी जब बस चालक विपिन परिचालक शहजाद की नजर खाली बस मे बैठी इस बच्ची पर पडी तो दोनो ने बच्ची से पुछताछ की लेकिन अपना नाम सुहागी और बाप का नाम जुली बताकर ही रह गयी। दोनो लोगो ने इस बच्ची की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इन दोनो को बच्ची को अपने साथ रखने की सलाह दी जिस पर विपिन और शहजाद ने बच्ची को एक सप्ताह तक अपने साथ बस मे घुमाया उसके बाद भी बच्ची के परिजनो का कुछ पता नही चल पाया। सोमवार को दोनो व्यक्ति उपजिलाधिकारी से मिलकर अपनी समस्या बतायी। उपजिलाधिकारी ने उनकी समस्या सुन बच्ची को कोतवाली को सुर्पुद करने के आदेष दे दिये। चालक और परिचालक बच्ची को कोतवाली पर छोडकर चले गए लेकिन बच्ची को छोडकर जाते समय इन लोगो ने बच्ची से बिछडने का दर्द अपने दिल मे दबा के रखा समाचार लिखे जाने तक बच्ची थाने में ही खेल रही है।

क्लास में ही पी रहे थे शराब...!

Shabar Dainik Bhaskar
गाजियाबाद।
गाजियाबाद के एक पब्लिक स्कूल के दो छात्रों को कक्षा में कथित तौर पर शराब पीने के लिए एक हफ्ते के लिए स्कूल से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि एनएच-24 के पास स्थित एक स्थानीय स्कूल में 12 वीं कक्षा के ये छात्र पानी की बोतल में शराब लेकर आए थे और कक्षा में ही उसे पी रहे थे। छात्रों को जब शराब पीते पकड़ा गया तो उन्होंने अध्यापक के साथ बदसलूकी की। छात्रों के परिजनों का कहना है कि बोतल में खांसी की सिरप थी, जिसकी खुशबू अल्कोहल जैसी थी। पिछले एक माह में इसी स्कूल के 12 छात्रों को इसी आरोप में निलंबित किया जा चुका है।

विधान सभा घेरने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज


Sabhar up samachar sewa
लखनऊ, 08 अगस्त। (उप्रससे)
विधान सभा घेरने जा रहे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर आज पुलिस ने जमकर लाटियां भांजी। कार्यकर्ताओं को घेरकर पुलिस ने लाठी चार्ज किया। लाठी चार्ज में कई कार्यकर्ता घायल हो गए। बाद मे पुलिस ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिफ्तार किया तथा उन्हें पुलिस लाइन ले जाकर रिहा कर दिया। पुलिस लाठी चार्ज पर कांग्रेस अध्यश्र डा रीता बहुगुण जोशी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस बर्बर कार्रवाई बताया है।

मुंबई से अन्‍ना ने फूंका 'दूसरी क्रांति' का बिगुल Sabhar Dainik Bhaskar. नई दिल्ली/मुंबई अन्ना हजारे ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन के दूसरा चरण का बिगुल आज मुंबई से फूंक दिया। मुंबई के ऐतिहासिक आज़ाद मैदान में हजारों की तादाद में लोग अन्ना के समर्थन में जुटे हैं। अन्ना आज़ाद मैदान में शाम पांच बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा से पहले शाम चार बजे वह प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। जनसभा को संबोधित करने के बाद आज़ाद मैदान से अगस्त क्रांति मैदान तक मशाल रैली निकाली जाएगी। अगस्त क्रांति मैदान में हजारे भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए सब लोगों के साथ शपथ लेंगे। इस बीच खुफिया एजेंसियां ने चेतावनी दी है कि सरकार अन्‍ना हजारे के आंदोलन को गंभीरता से ले नहीं तो उसे हालात पर काबू पाना मुश्किल हो जाएगा। (पूरी खबर के लिए रिलेटेड लिंक पर क्लिक करें।) इससे पहले सुबह 8.30 बजे दादर (पूर्व) में मौजूद स्वामीनारायण मंदिर से ५०० कार-बाइकों पर करीब १५०० समर्थकों ने रैली निकाली। अन्ना हजारे ने इस रैली को झंडा दिखाकर रवाना किया। रास्ते में समर्थकों ने एचआर, केसी कॉलेज और मुंबई विश्वविद्यालय के फोर्ट कैंपस के पास रुके और छात्रों से अन्ना के आंदोलन का हिस्सा बनने की अपील की। इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी) ने छह दिन पहले ही मुंबई में कॉल सेंटर स्थापित कर दिया है। आईएसी का कहना है कि आंदोलन के बारे में जानने के लिए उनके पास अब तक हजारों कॉल आ चुकी हैं। अन्ना ने 9 अगस्‍त का दिन इसीलिए चुना है, क्‍योंकि इसी दिन महात्‍मा गांधी ने अंग्रेजों, भारत छोड़ो का नारा दिया था और भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी। आज से 15 अगस्‍त तक रोज गांव-गांव में प्रभात फेरियां निकाल कर जन लोकपाल के लिए मुहिम चलाने की अन्‍ना की योजना है। 16 अगस्‍त से उनका अनशन शुरू होगा। बुराड़ी में अनशन के लिए टीम अन्ना तैयार नहीं मजबूत लोकपाल के लिए गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे और उनके साथी बुराड़ी में अनशन के लिए तैयार नहीं हैं। सोमवार को टीम अन्ना ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर बीके गुप्ता से मुलाकात कर रामलीला मैदान और जंतर-मंतर से तीन किलोमीटर की परिधि में कहीं भी अनशन करने की अनुमति देने का आग्रह किया और साथ ही बुराड़ी में अनशन न करने की बात कही। एमसीडी ने रामलीला मैदान में आंदोलन के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दे दी है। जनलोकपाल बिल के लिए आंदोलन कर रहे गांधीवादी अन्ना हजारे के 16 अगस्त से अनशन पर बैठेंगे। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि वह सभी वैकल्पिक व संभावित स्थलों के संबंध में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत कर दो दिन के भीतर जवाब देंगे।

Sabhar Dainik Bhaskar. 
नई दिल्ली/मुंबई
अन्ना हजारे ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन के दूसरा चरण का बिगुल आज मुंबई से फूंक दिया। मुंबई के ऐतिहासिक आज़ाद मैदान में हजारों की तादाद में लोग अन्ना के समर्थन में जुटे हैं। अन्ना आज़ाद मैदान में शाम पांच बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा से पहले शाम चार बजे वह प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। जनसभा को संबोधित करने के बाद आज़ाद मैदान से अगस्त क्रांति मैदान तक मशाल रैली निकाली जाएगी। अगस्त क्रांति मैदान में हजारे भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए सब लोगों के साथ शपथ लेंगे। इस बीच खुफिया एजेंसियां ने चेतावनी दी है कि सरकार अन्‍ना हजारे के आंदोलन को गंभीरता से ले नहीं तो उसे हालात पर काबू पाना मुश्किल हो जाएगा। (पूरी खबर के लिए रिलेटेड लिंक पर क्लिक करें।)
इससे पहले सुबह 8.30 बजे दादर (पूर्व) में मौजूद स्वामीनारायण मंदिर से ५०० कार-बाइकों पर करीब १५०० समर्थकों ने रैली निकाली। अन्ना हजारे ने इस रैली को झंडा दिखाकर रवाना किया। रास्ते में समर्थकों ने एचआर, केसी कॉलेज और मुंबई विश्वविद्यालय के फोर्ट कैंपस के पास रुके और छात्रों से अन्ना के आंदोलन का हिस्सा बनने की अपील की। इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी) ने छह दिन पहले ही मुंबई में कॉल सेंटर स्थापित कर दिया है। आईएसी का कहना है कि आंदोलन के बारे में जानने के लिए उनके पास अब तक हजारों कॉल आ चुकी हैं। अन्ना ने 9 अगस्‍त का दिन इसीलिए चुना है, क्‍योंकि इसी दिन महात्‍मा गांधी ने अंग्रेजों, भारत छोड़ो का नारा दिया था और भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी। आज से 15 अगस्‍त तक रोज गांव-गांव में प्रभात फेरियां निकाल कर जन लोकपाल के लिए मुहिम चलाने की अन्‍ना की योजना है। 16 अगस्‍त से उनका अनशन शुरू होगा।
बुराड़ी में अनशन के लिए टीम अन्ना तैयार नहीं
मजबूत लोकपाल के लिए गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे और उनके साथी बुराड़ी में अनशन के लिए तैयार नहीं हैं। सोमवार को टीम अन्ना ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर बीके गुप्ता से मुलाकात कर रामलीला मैदान और जंतर-मंतर से तीन किलोमीटर की परिधि में कहीं भी अनशन करने की अनुमति देने का आग्रह किया और साथ ही बुराड़ी में अनशन न करने की बात कही। एमसीडी ने रामलीला मैदान में आंदोलन के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दे दी है। जनलोकपाल बिल के लिए आंदोलन कर रहे गांधीवादी अन्ना हजारे के 16 अगस्त से अनशन पर बैठेंगे। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि वह सभी वैकल्पिक व संभावित स्थलों के संबंध में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत कर दो दिन के भीतर जवाब देंगे।

मुजफ्फरनगर और बिजनौर के स्लाटर हाउसों के खिलाफ कारर्वाई के निर्देश

Sabhar up samachar sewa
लखनऊ :: 08 अगस्त, 2011 उत्तर प्रदेश के पर्यावरण मंत्री श्री नकुल दुबे ने बिजनौर स्थित स्लाटर हाउस एवं कॉटन वेस्ट वाशिंग इकाइयों तथा मुजफ्फरनगर स्थित स्लाटर हाउस के विरूध्द अभियोजन की कार्यवाही के निर्देश दिये हैं।
पर्यावरण बोर्ड सभागार में कल सम्पन्न हुई विभागीय समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री दुबे ने कहा कि विभागीय अधिकारी ईट-भट्टों की सूची वाणिज्य कर विभाग से प्राप्त कर उसका मिलान अपने अभिलेखों से कर आवश्यक कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि वाणिज्य कर विभाग और पर्यावरण विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गयी ईट-भट्टों की संख्या में भिन्नता है, जिसे मिलान कर ठीक किया जाये तथा जहां ईट भट्टों की संख्या कम पायी जाती है, की सूचना वाणिज्य कर अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही हेतु उपलब्ध करायी जाये।श्री नकुल दुबे ने पिछले महीने सीवेज ट्रीटमेन्ट प्लान्ट के निरीक्षण रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए कहा जिन 13 सीवेज ट्रीटमेन्ट प्लान्ट द्वारा मानकों की प्राप्ति सुनिश्चित नहीं की जा रही है, वहां क्षेत्रीय अधिकारियों द्वारा नोटिस जारी की गयी है, जिसपर यथोचित कार्यवाही की जानी है। उन्होंने प्रबन्ध निदेशक जल निगम को निर्देश दिये कि वे सम्बन्धित नगर आयुक्तअधिशासी अधिकारी तथा जल निगम से सम्बन्धित अधिकारियों के विरू

Sunday, 7 August 2011

महंगाई की मार से अछूता नहीं रहा भाई-बहन के रिश्तों का त्यौहार रक्षा बंधनमुजफ्फरनगर(प्रैसवार्ता) महंगाई ने हर चीज को प्रभावित किया है। लेकिन रिश्तों की डोर पर यह बेअसर है। इसका असर इस बार बाजार में देखने को मिल रहा है। पिछले वर्ष की तुलना में राखी की कीमतों में इस वर्ष 25 से 30 फीसदी का इजाफा होने के बावजूद बाजार में राखियों की मांग में बेतहाशा वृद्धि हुई है। त्यौहार से पन्द्रह दिन पहले राखियों का कारोबार शुरु हो गया था, जो त्यौहार आने के एक दो दिन पहले खत्म हो जाता है। उल्लेखनीय है कि इस साल राखियों के बाजार में परंपरागत रेशम की डोरी वाली राखी नदारत है। उसकी जगह डिजाइनर एवं फैशनेबल राखियों ने ले ली है। रक्षाबंधन पर चीनी ड्रैगन काबिज हो गया है। भगत सिंह रोड पर राखी व्यवसायी राजेश के अनुसार राखियों को लेकर बच्चों में ज्यादा उत्साह है। यही वजह है कि इस बार बाजार में कार्टून कैरेक्टर युक्त राखियों में आप जिस भी कार्टून कैरेक्टर का नाम लेंगे उस कैरेक्टर वाली राखी आपको मिल जायेगी। इस बार चाइनीज राखियों में हनुमान और बाल गणेश की विभिन्न मुद्राओं वाली राखी बाजार में उपलब्ध है। कार्टून टाइप के राखियों की कीमत 5 से 20 रुपये तक है। इस बार बाजार में लाइट वाली राखियां भी बिक रही हैं। लेकिन इसकी कीमतें कुछ ज्यादा हैं। बाजार में चायनीज स्टोन वाली राखियों की अच्छी खासी डिमांड है। इन राखियों में 11, 21, 51 स्टोन लगे हुए हैं। इनकी कीमत 10 से 50 रुपये तक है। व्यापारियों का कहना है कि महंगाई की मार से राखी का बाजार भी अछूता नहीं है। पर इसके आगे रिश्तों की डोर ज्यादा मजबूत है। यही वजह है कि ओबरा, डाला, चोपन के दुकानों में महंगाई के बावजूद रौनक है।

मुजफ्फरनगर (Lagatar Khabar) महंगाई ने हर चीज को प्रभावित किया है। लेकिन रिश्तों की डोर पर यह बेअसर है। इसका असर इस बार बाजार में देखने को मिल रहा है। पिछले वर्ष की तुलना में राखी की कीमतों में इस वर्ष 25 से 30 फीसदी का इजाफा होने के बावजूद बाजार में राखियों की मांग में बेतहाशा वृद्धि हुई है। त्यौहार से पन्द्रह दिन पहले राखियों का कारोबार शुरु हो गया था, जो त्यौहार आने के एक दो दिन पहले खत्म हो जाता है। उल्लेखनीय है कि इस साल राखियों के बाजार में परंपरागत रेशम की डोरी वाली राखी नदारत है। उसकी जगह डिजाइनर एवं फैशनेबल राखियों ने ले ली है। रक्षाबंधन पर चीनी ड्रैगन काबिज हो गया है। भगत सिंह रोड पर राखी व्यवसायी राजेश के अनुसार राखियों को लेकर बच्चों में ज्यादा उत्साह है। यही वजह है कि इस बार बाजार में कार्टून कैरेक्टर युक्त राखियों में आप जिस भी कार्टून कैरेक्टर का नाम लेंगे उस कैरेक्टर वाली राखी आपको मिल जायेगी। इस बार चाइनीज राखियों में हनुमान और बाल गणेश की विभिन्न मुद्राओं वाली राखी बाजार में उपलब्ध है। कार्टून टाइप के राखियों की कीमत 5 से 20 रुपये तक है। इस बार बाजार में लाइट वाली राखियां भी बिक रही हैं। लेकिन इसकी कीमतें कुछ ज्यादा हैं। बाजार में चायनीज स्टोन वाली राखियों की अच्छी खासी डिमांड है। इन राखियों में 11, 21, 51 स्टोन लगे हुए हैं। इनकी कीमत 10 से 50 रुपये तक है। व्यापारियों का कहना है कि महंगाई की मार से राखी का बाजार भी अछूता नहीं है। पर इसके आगे रिश्तों की डोर ज्यादा मजबूत है। यही वजह है कि ओबरा, डाला, चोपन के दुकानों में महंगाई के बावजूद रौनक है।

कलयुगी पिता ने किया बेटियों की इज्जत लूटने का प्रयास

सचिन धीमान
सहारनपुर(Lagatar Khabar)
पिता कुदरत का दिया हुआ औलाद के लिये अनमोल तौहफा होता है लेकिन यदि पिता ही रिश्तों की मर्यादाओं को तार तार कर अपनी ही सगी पुत्रियों की इज्जत पर बुरी नजर रखने लगे और उनके साथ अश्लील हरकतें करने लगे तो दुनिया के इस सबसे महत्वपूर्ण रिश्ते की विश्वसनीयता पर भी गहरा प्रश्न चिन्ह लग जाता है। रिश्तों की मर्यादा को जमीन की तह मे गाड देने वाले कुलयुगी पिता ने अपने व्यक्ति द्वारा अपनी सगी बेटियों के साथ किये गये अश्लील व्यवहार की घटना से पूरे क्षेत्र मे सनसनी सी फैल गयी इस व्यक्ति की गाथा जिसने भी सुनी उसे अन्दर से इतना क्रोध आया की समाज के इस कंलक को धरती के सीने मे जिन्दा दफन कर दिया जाये। प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना देवबुंद क्षेत्र मौ0 सराय मालियान निवासी विजयपाल सिंह कोंदी 50 वर्ष ने बच्चे पैदा करने मे भारतीय सरकार की नारो के हम दो हमारे दो की सारी कोशिशों को ताक पर रख दिया और 9 बच्चे पैदा किये । विजयपाल सिंह की पत्नि अजीत कौर उर्फ जीतो का चार वर्ष पूर्व देहान्त हो गया था पत्नि के देहान्त के बाद विजयपाल सिंह और उसके बच्चें अकेले रह गये और यही से विजयपाल सिंह ने पिता शब्द की पवित्रता को नापाक कर दिया विजयपाल सिंह पर उसकी ही दो पुत्रियों रूची 21 वर्ष व दीपा 14 वर्ष ने आरोप लगाया की उनका पिता उनके साथ गलत हरकते करता है और सभी सामाजिक व कुदरती हदे पार करने की कोशिश करता है रूची ने बताया की उसका पिता प्रतिदिन सुबह शाम अत्यधिक शराब पीता है तथा उनके साथ मारपीट करता है रूची के चचेरे भाई विक्की पुत्र हरदेव सिंह ने बताया की रूची की शादी गीता भवन द्वारा कराई गयी थी रूची की शादी दिल्ली हुई है उसके जाने के बाद अब उसका चाचा दीपा के साथ यही हरकतें कर रहा है जिसको सहन नही किया जा सकता। विक्की ने बताया कि विगत अपै्रल से अब तक इस सम्बंध मे पुलिस को कई प्रार्थना पत्र दिये जा चुकें है लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की विक्की और रूची ने बताया की वह अपने सभी छोटे भाई बहनो को स्वंय रख लेगे लेकिन उन्हे विजयपाल सिंह के अत्याचार से बचाया जायें बाद मे मौके पर पहुंची पुलिस ने विजयपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया अब देखना यह है कि विजयपाल सिंह के वहश्भी रवैये से पुलिस उसके मासूूम बच्चो को कैसे बचा पाती है ।

Saturday, 6 August 2011

दो भारतीय जवानों के सिर काट पाकिस्‍तान ले गए आतंकी, सेना चुप!

 Sabhar Dainik Bhaskar
नई दिल्ली. पाकिस्तान में ट्रेनिंग लेने वाले आतंकवादियों ने दो भारतीय जवानों के सिर उनके धड़ों से अलग कर दिया और सिर अपने साथ ले गए। इस नृशंस घटना से भारतीय सेना के अधिकारी भी हैरान हैं।
मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक घटना जुलाई के आखिरी हफ्ते की है जब कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास आतंकवादियों और भारतीय सेना के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस बात की आशंका जाहिर की जा रही है कि आतंकवादियों ने 20 कुमाऊं रेजिमेंट के दो जवानों की हत्या करके उनके सिर बतौर वॉर ट्रॉफी अपने साथ ले गए। लेकिन सेना के अधिकारी इस घटना की पुष्टि नहीं कर रहे हैं क्योंकि उन्हें डर है कि इसका कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा ले रहे दूसरे जवानों के मनोबल पर बुरा असर पड़ सकता है।

पेट्रोलिंग पार्टी का हिस्सा रहा 19 राजपूत रेजिमेंट का एक अन्य जवान भी मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गया था। सेना के अधिकारी दबी जुबान में कह रहे हैं कि कुमाऊं रेजिमेंट के दो जवानों के सिर धड़ से अलग कर दिए गए थे। उनके धड़ को भी विकृत कर दिया गया था। यह घटना तकरीबन उसी दौरान हुई जब पाकिस्तान की विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार भारत के दौरे पर थीं। शहीद जवानों की पहचान हवलदार जयपाल सिंह अधिकारी और लांस नायक देवेंद्र सिंह के रूप में की गई है। हालांकि, गोली से शहीद हुए तीसरे जवान के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। जवानों का उनके पैतृक जिलों-पिथौरागढ़ और हल्द्वानी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद उत्तराखंड पुलिस के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की कि शव ऐसी हालत में थे कि उनके परिवार या रिश्तेदारों को देखने की इजाजत नहीं दी गई। इस पुलिस अधिकारी का कहना है कि सेना की तरफ से मिली सूचना में कहा गया है कि गोलीबारी के दौरान इनके सिर धड़ से अलग हो गए।वहीं, लांस नायक देवेंद्र सिंह के चाचा ने भी इस बात को माना कि परिवारवालों को शहीद का शव देखने नहीं दिया गया।  पुलिस अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों ने रॉकेट से चलने वाले ग्रेनेड से जवानों पर हमला किया गया और उनके सिर उड़ा दिए गए। हेडक्वॉर्टर15 कॉर्प्स के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जेएस बरार की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। उधमपुर में मौजूद उत्तरी कमांड के आधिकारिक प्रवक्ता राजेश कालिया ने कहा कि नियंत्रण रेखा के पास मौजूद फरकियां गली में आतंकवादियों ने घुसपैठ करने की कोशिश की थी, जहां तीन आतंकवादी मारे गए थे। जवानों के सिर काटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस मामले में ब्योरा उपलब्ध नहीं है। खबरों के मुताबिक सेना के मेजर रैंक के अफसर ने इस बात की पुष्टि की है कि यह घटना कुपवाडा़ सेक्टर में 30 जुलाई को शाम 4.40 बजे तब घटी जब सेना की एंबुश पार्टी तीन ओर से घिर गई। गौरतलब है कि 1999 में कारगिल जंग के हीरो लेफ्टिनेंट सौरभ कालिया और पांच अन्य जवानों को पाकिस्तानी सैनिकों ने पकड़ लिया था। बाद में पाकिस्तानी सैनिकों ने उन पर जुल्म ढाए और आखिर में उन्हें गोली मार दी।

बैंक के गार्ड की गला रेंतकर निर्मम हत्या

 मुजफ्फरनगर(Lagatar Khabar) जनपद में हत्याओं का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कडी में गत रात लूट के इरादे से बैेंक मे घुसे बदमाशो ने बैंक गार्ड द्वारा बदमाशों का विरोध करने पर गार्ड का चाकुओं गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। हत्यारे घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हडकम्प मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भरकर शव को मैडिकल परीक्षण हेतु भेज दिया है। वही इस घटना में बैक के नुकसान की पुष्टि नही हो पाई।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना कैराना स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में गार्ड के पद पर तैनात 38 वर्ष रमेश जोकि मूल रूप से जनपद के ग्राम भौंराकलां का मूल निवासी था रोजाना की भांति बीती रात भी बैंक में अपनी डयूटी पर तैनात था। बताया जाता है कि बीती रात अज्ञात बदमाश लूट के इरादे से बैक मे घुस गए। पुलिस सूत्रो का कहना है कि इस घटना से प्रतीत होता है कि बैक मे तैनात गार्ड रमेश द्वारा लूट का विरोध किए जाने पर बदमाशो ने रमेश की चाकुओ से गोदकर निर्मम हत्या कर दी और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हडकम्प मच गया। घटना की सूचना जब पुलिस को मिली तो सूचना मिलने पर एसपी देहात हीरालाल व कैराना कोतवाल ब्रजपाल सिह सोलंकी मय फौर्स के मौके पर पहुंच गई। वही पुलिस द्वारा इस घटना की सूचना मृतक रमेश के परिजनो को दी गई। सूचना मिलने पर रमेश के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे रमेश के परिजनो ने बताया कि उनके परिवार की किसी से रंजिश नही है। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर मैडिकल परीक्षण हेतु भेज दिया। प्रथम दृष्टतया पुलिस इस घटना को बैंक लूट की घटना से जोडकर चल रही है।

रमजान के पवित्र माह में फल विक्रेता काट रहे चांदी

 सचिन धीमान 
सहारनपुर(Lagatar khabar) रमजान का पवित्र महीना आरंभ होते ही फल विक्रेताओं ने फलो के दामो मे बेहताशा वृद्वि कर दी है तथा गरीब रोजेदारो को अफतार के समय महगांई के कारण फल नसीब नही हो पा रहे है ।
प्राप्त समाचार के अनुसार रमजान के महीने मे सभी रोजादार अफतार के समय फल लेना पंसद करते है लेकिन जनपद के कस्बा देवबंद के फुटकर फल विक्रेता इस बात का नाजायज फायदा उठा रहे है और फल मनमाने दाम पर बेच रहे है आम की फसल लगभग समाप्त हो चुकी है और इस मौसम के अमरूद जिन्हे लोग 20 रू0 प्रतिकिलो खरीदना भी पंसद नही करते वो अमरूद 80 रू0 प्रतिकिलो तक बेचे जा रहे है जो केला आम दिनो मे 20 रू0 दर्जन बिकता है उसका भाव 40 रू0 दर्जन कर दिया गया है सेब 80 से 100 रू0 किलो बेचे जा रहे है और खजूर के दाम मे भी 30 से 40 रू0 प्रति किलो की वष्द्वि कर दी गयी है इतना ही नही नगर मे बासी फल मौ0 गलीयों मे धडल्ले से बेचे जा रहे है लेकिन देवबंद नगर पालिका हमेशा से ऐसे सवेदंनशील मामलो मे चुप रही है। और आज भी अपनी चुप्पी तोडने का नाम पालिका का कोई अधिकारी नही ले रहा है ।

पुरानी रंजिश के चलते चली गोलियां

 सचिन धीमान 
मुजफ्फरनगर(Lagatar khabar) पुरानी रंजिश के चलते हुई मामूली कहासुनी मे चली गोलियों मे एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तथा एक अन्य युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए निजी चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया। घटना से गांव में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में हडकम्प मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर मैडिकल परीक्षण हेतु भेज दिया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना झिन्झाना क्षेत्र के गांव हरसाना निवासी कर्मवीर की अपने ही गांव के किसी व्यक्ति से विवाद चला आ रहा था। बताया जाता है कि वीरवार सुबह फिर से इसी विवाद के चलते दोनो पक्ष आमने सामने आ गए। जिसमे आपस मे हुई कहा सुनी तथा गाली गलौच के चलते देखते ही देखते दोनो पक्षो मे आपस मे मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच दूसरे पक्ष द्वारा गोलियों चला दी । गोली लगने से कर्मवीर एवं एक अन्य युवक को गोली लगी। कर्मवारी की मौके पर ही गोली लगाने के कारण दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि अन्य घायल युवक को उपचार हेतु नजदीकी निजी चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया। वही घटना की सूचना ग्रामीणो द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर एसपी देहात हीरालाल व थानाध्यक्ष झिन्झाना मुनेन्द्र सिह मय फौर्स के मौके पर पहुच गए। पुलिस ने शव को पअने कब्जे में लेकर मैडिकल परीक्षण हेतु भेज दिया है। मृतक के परिजनो को आरोपियो के खिलाफ सख्त कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया। गावं में चली गोलियों से दहशत व सनसनी फैली हुई है।

रक्षा बंधन का आध्यात्मिक रहस्य

हिसार(प्रैसवार्ता) भारत में जितने त्यौहार मनाए जाते हैं उनमें रक्षाबंधन सबसे अधिक पवित्र त्यौहार है, परंतु जिस अर्थ को लेकर त्यौहार शुरू हुआ था, आज उसमें काफी अंतर आ गया है। आज जो रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाता है उसमें प्राय: बहनें भाई को राखी बांधती हैं। लोग इसका यह अभिप्राय समझते हैं कि इस रस्म के बाद भाई-बहन की रक्षा करने के लिए बाध्य हो जाता है। परंतु हम इस बात पर विचार करेंगे कि क्या रक्षाबंधन का आदि स्वरूप और वास्तविक अभिप्राय यही था।
क्या रक्षा बंधन शारीरिक रक्षा के लिए है : सोचने और विचार करने की बात है कि शारीरिक रक्षा ही रक्षा बंधन का अभिप्राया होता तो कन्याएं अपने छोटे-छोटे भाईयों को राखी क्यों बांधती? आज हम देखते हैं कि पंद्रह वर्ष की कन्या अपने चार वर्षीय भाई को राखी बांधती हैं। क्या चार वर्षीय बच्चा रक्षा करने में समर्थ है। पांच वर्ष की कन्या अपने दो वर्ष के भाई को राखी बांधती है यद्यपि दोनों को इस रहस्य का पता ही नहीं होता। न तो वे रक्षा करने में समर्थ हैं न ही इस प्रतिज्ञा को समझते हैं। यदि कन्या अपनी रक्षा ही करवाना चाहती हैं तो वह अपने पिता, चाचे, मामे को राखी क्यों नहीं बांधती जबकि वे रक्षा करने में समर्थ हैं।
पूर्व काल में शैतान लोगों अथवा अत्याचारियों से नागरिकों की रक्षा करना तो राजा का कत्र्तव्य हुआ करता था राजा पूरा न्याय करता था और अपराधियों एवं अत्याचारियों को दंड देता था जिसके परिणाम स्वरूप उन दिनों अपराध बहुत कम होते थे। श्रीमद्भागवत में जिस कंस का वर्णन है उसने तो अपनी बहन देवकी को मारने के लिए तलवार उठा ली थी तो स्पष्ट है कि अगर दृष्टि-वृत्ति ठीक न रहे तो भाई भी कसाई बन जाता है। तब तो मानना पड़ेगा रक्षाबंधन का त्यौहार भाई द्वारा बहन की रक्षा के लिए नहीं था। बल्किे इसके पीछे कोई और रहस्य था।
रक्षा बंधन का वास्तविक अभिप्राय : 'रक्षाबंधन' त्यौहार के अन्य जो नाम हैं। उनसे रक्षा बंधन का वास्तविक अर्थ स्पष्ट हो जाता है। उदहारण के तौर पर इस पर्व को 'पुण्य प्रदायक पर्व' भी कहते हैं अथवा 'विष तोड़क पर्व' भी कहा जाता है। इससे सिद्ध है इसका संबंध विषय विकारों को छोडऩे तथा पवित्र आत्मा या पुण्य आत्मा बनने से है।
इस त्यौहार का यह अभिप्राय इस लिए भी हम सही मानते हैं क्योंकि बहनों के अतिरिक्त ब्राह्मण भी अपने यजमानों को राखी बांधते हैं। ब्राह्मण लोग धर्म कार्यों में ही हाथ डालते हैं और पवित्र कार्य करना ही उनके लिए नियम है। वे उस दिन राखी ही नहीं बांधते बल्कि मस्तक पर तिलक भी देते हैं। बहनें भी भाईयों के मस्तक पर चंदन या केसर के तिलक देती हैं। यह तिलक आत्मा को ज्ञान रंग में रंगने अथवा आत्मिक स्मृति में रहने का प्रतीक है। तो स्पष्ट है रक्षा बंधन पवित्रता रूपी धर्म में स्थित होने की प्रतिज्ञा करने एवं काम रूपी विष को तोडऩे का प्रतीक है।
यों तो तार एक मामूली-सी चीज है, परंतु जब उस तार में बिजली होती है। तब वह तार बहुत काम करती है। एक फ्यूज की तार अपनी जगह से हटा दी जाए तो चलते हुए कारखानों में काम रुक जाता है। हजारों लोग बेकार खड़े हो जाते हैं और सड़कों पर अंधेरा हो जाता है, जिसके कारण अनेक दुर्घटनाएं हो जाती हैं।
अपने स्थान पर एक छोटी सी तार कितना बड़ा काम करती है। इस प्रकार राखी भी कुछ धागों की बनी होती है, परंतु उन धागों में जो भाव भरा हुआ होता है। वह भाव जीवन को बहुत ऊंचा बनाने वाला होता है। विचार से ही संसार में बड़े-बड़े परिवर्तन होते हैं। अत: राखी जिस विचार की प्रतीक है। राखी में जो भाव छिपा हुआ है वही मुख्य चीज है। उसे धारण करने के लिए प्रेरणा देना ही राखी की रस्म का मुख्य उद्देश्य है। उससे ही राखी की महिमा है। यदि उसे छोड़ दें तब तो राखी बस रुपये दो रुपये की चीज है।
लोग जब कहते हैं। गांठ बांध लो तो उसका अभिप्राय यह होता है 'बुद्धि में रख लो' बुद्धि में इस बात को पक्की तरह धारण कर लो, परंतु स्मृति के लिए लोग अपने रूमाल या माताएं अपनी ओढऩी को गांठ बांध लेती हैं। ठीक इसी प्रकार मौली को कलाई पर बांधने का उद्देश्य है। पवित्रता रूपी व्रत को बुद्धि में धारण करना।
रक्षा बंधन संदेश : आज मनुष्य काम और क्रोध रूपी शत्रुओं से बुरी तरह पीडि़त और आहत है। विकारों की अग्रि से सारी दुनिया झुलस रही है। अत: सृष्टि को इन विकारों रूपी शत्रुओं से बचाना है और यहां सुख-शांति स्थापित करना है। यह तब ही हो सकता है जब पहले मनुष्यात्माएं स्वयं को मन-वचन-कर्म और संबंध की पवित्रता से मधुर बंधन में बांधती हैं।
जब हम स्वेच्छा से काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार को त्यागकर, संपूर्ण पवित्रता के बंधन को स्वीकार करते हैं, तब भगवान सभी नकारात्मक प्रभावों से हमारी सुरक्षा करते हैं और हमें सत्य और स्थायी सुख, शांति और दैवी प्रेम के अनुभव की प्राप्ति कराने का वचन देते हैं। परमपिता के बच्चे होने के नाते जब हम सर्व मनुष्यात्माओं से आध्यात्मिक भाईचारे के संबंध में पहचान कर लेते हैं, तो हमारी दृष्टि अपवित्रता, भेदभाव और उग्र स्वभाव से मुक्त हो जाती है। हम सर्व के प्रति पवित्र, सम्मानयुक्त, करूणामयी और कल्याणमूर्त वृत्ति विकसित कर सकते हैं।
तो आइये इस पावन पर्व पर हम अपनी प्रतिज्ञा को दोहराएं कि हम जीवन में पवित्रता धारण करेंगे और विशेषत: पर्व के प्रति सहनशीलता, करूणा, प्रेम, सम्मान और सहयोग की भावना फैलाकर विश्व बंधुत्व की कड़ी को मजबूत करेंगे।
मेरा आपसे विनम्र निवेदन है कि विश्व से नकारात्मकता के उन्मूलन के लिए प्रतिदिन प्रात: 5 मिनट का मौन धारण कर विश्व कल्याण के कार्य में सहयोग अवश्य प्रदान करें।

Friday, 5 August 2011

घर में बंधक बनाकर किया छह माह तक बलात्का

मुजफ्फरनगर(Lagatar Khabar) डरा धमकाकर घर में बंधक बनाकर आधा दर्ज न लागों ने महिला के साथ छह माह तक लगातार बलात्कार किया। पीडित महिला ने वीरवार का थाने में पहुंचकर बलात्कारियों के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए न्याय दिलाये जाने की मांग की।
जानकारी के अनुसार जनपद के थाना ककरौली गांव टंडेरा निवासी सलमा (काल्पनिक नाम) ने थाना में पुलिस को तहरीर देते हुए गांव के ही वसीम, यामीन, माजिद, शरीफ, बब्बल, नजीर आदि पर आरोप लगाते हुए बताया कि उक्त सभी लोगों ने उसे डरा धमकाकर घर में बंधक बना उसके साथ छह माह तक लगातार बलात्कार करते रहे। पुलिस ने थाने में आरोपियों के खिलाफ नामदज तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग कर कानूनी कार्यवाही किये जाने की गुहार लगायी।