Sunday, 21 August 2011

रिक्शा चालक ने लगाया महिला को लाखों रूपये का चूना

 मुजफ्फरनगर (:Lagatar Khabar)  एसएसपी आवास व रोडवेज के निकट के निकट रिक्शा चालक द्वारा किराये के खुले पैसे लेने की आड में रिक्शा में रखा महिला का 25 हजार रूपये नकद सहित सोने चांदी के जेवरात व अन्य कीमती सामान व मोबाइल से भरा सूटकेस ले महिला को चकमा देकर फरार हो गया। जिसमें करीब एक लाख रूपये का सामान था। काफी तलाशने के बाद भी रिक्शा चालक को कोई पता नहीं चला। लूट का किशार हुई महिला घटना के समय अपने रिश्तेदार के एक युवक की मंगनी कराने के लिये जा रही थी। पीडि़ता पुलिस कार्यालय पर पहुंची और एसपी सिटी को अपना दुखडा सुनाते हुए सूटकेस बरामदगी की मांग की। इस पर सिविल लाइन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना सिविल लाईन क्षेत्र के महावीर चौक के निकट रहने वाली रेनू देवी पत्नी राजेश प्रसाद आर्य काफी समय से अपने पति राजेष के साथ बिहार क्षेत्र में रहती है। राजेश प्रसाद आर्य वहां पर विद्युत विभाग में कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। बताया जाता है कि रेनू देवी कई दिन पहले अपने मायके आई थी और शनिवार सवेरे रेनू देवी व उसके अन्य परिवार को पास के ही एक गांव में लडका रोकने के लिये जाना था। रेनू व उसके परिजनों ने रिक्षा रोडवेज के लिये बुलायी। रेनू देवी का रिक्शा आगे चलता रहा और वह परिजनों से पहले रोडवेज बस स्टैंड पहुंच गयी। जब रेनू ने रिक्शा वाले को 100 का नोट थमाया, तो उसने खुले पैसे देने की बात कही। रेनू सीधी साधी महिला है इसलिये वह रिक्शा में अपना सूटकेस छोडकर पास के ही एक छोले भटूरे वाले के पास जाकर 100 का नोट खुलाने लगी। जब वह व्यस्त हो गयी, तो इसी बीच रिक्शा चालक महिला का बैग लेकर साफ हो गया। महिला के बैग में ही लड़का रोकना का सारा सामान रुपये पैसे और कपडा रखा हुआ था। महिला ने रिक्शा चालक की तलाश शुरु की। इसी बीच महिला के परिजन भी रोडवेज बस स्टैण्ड पर पहुंच गये। सभी लोगों ने रिक्शा चालक को तलाशने के लिये इधर उधर भाग दौड़ लगायी, लेकिन उसका कहीं पर पता नहीं चला। थक हार कर पीडि़ता पुलिस कार्यालय पहुंची और एसपी सिटी को अपना दुखडा सुनाते हुए बैग की बरामदगी की मांग की। एसपी सिटी ने सिविल लाइन पुलिस को कार्यवाही किये जाने का आदेश दिया जिस पर थाना पुलिस ने महिला से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया। लोगों का कहना है कि रोडवेज-रेलवे स्टेषन के निकट जेब कट गिरोह, अटैची चोर गिरोह सक्रिय है, जो आये दिन भोले-भाले और बाहर से आने वाले अनजान यात्रियों को अपना शिकार बना रहे है, लेकिन पुलिस हर मामले को दबाने में लगी हुई है। जबकि रोडवेज बस स्टैण्ड के सामने ही एसएसपी आवास है जहां पर हर समय दर्जनों पुलिस वाले डयूटी पर तैनात रहते है लेकिन फिर भी यहां पर आये दिन यात्रियों के साथ लूटपाट होती रहती है। जिस पर पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।
पांच बच्चों के कलयुगी बाप ने कर लिया तीन बच्चों की मां भांजी से विवाह
 मुजफ्फरनगर (:Lagatar Khabar) बेटी की शादी करने के बाद नाना बनने वाले कलयुगी मामा ने सभी रिश्तों को ठुकरा समाज को दरकिनार करते हुए तीन बच्चों की मां अपनी भांजी से विवाह कर लिया और पांच बच्चों की मां अपनी पत्नि को दर-दर ठौंकरे खाने को सडक पर लाकर छोड दिया और अपने आप भांजी से पत्नि बनी भांजी के साथ ऐश और आराम की जिंदगी जी रहा है। कलयुगी बूढे मामा की पत्नि ने पुलिस अधिकारियों को तहरीर देते हुए आरोपी पति के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना खतौली कस्बा क्षेत्र के गांव अनती निवासी महिला ने पुलिस अधिकारियों के नाम लिखे एक शिकायती पत्र को न्यायालय में देते हुए बताया कि उसका विवाह करीब 20 वर्ष पूर्व हुआ था। पति से उसे पांच बच्चे पैदा हुए, जिसमें से बडी लड़की की शादी हो चुकी है और वह नानी बन चुकी है। महिला ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसके पति का चाल चलन ठीक नहीं है। उसने उसकी बहन यानि अपनी साली की बेटी से अवैध सम्बंध बनाये और काफी समय पूर्व वह अपनी बेटी समान तीन बच्चों की मांग भांजी को लेकर फरार हो गया। महिला ने बताया कि दोनों मामा भांजी दोनो भट्टे पर एक साथ पति पत्नी के रुप में रह रहे है। पीडि़त महिला ने बताया कि उसकी भांजी की शादी जनपद के थाना चरथावल क्षेत्र स्थित ग्राम सिलाजुड्डी में हुई थी। पीडि़त महिला ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगायी है।

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home