Tuesday, 9 August 2011

पैसे नहीं भरे तो मरीजों को फेंकवा दिया जंगल में

 Sabhar Dainik Bhaskar
इलाहाबाद (Agency)। इलाहाबाद में एक सरकारी अस्पताल में भर्ती दो निराश्रित मरीजों के द्वारा पैसा नहीं भरने पर जंगल में ले जाकर फेंकने के मामले में एक चिकित्सक सहित अस्पताल के चार कर्मचारियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया है। शहर के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के चिकित्सक सोनू शर्मा, दो वार्ड ब्याव धर्मेद्र और राजू यादव व एंबुलेंस चालक शिव निर्मल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज  किया गया है। चिकित्सक को छोड़कर बाकी तीनों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस के मुताबिक चिकित्सक के कहने पर दोनों वार्ड बॉय और एबुलेंस चालक ने दोनों निराश्रित मरीजों को अस्पताल से बाहर ले जाकर जंगल में फेंक दिया। एक मरीज को पीलिया थी जबकि दूसरे को इपीलिप्सी थी। इलाहाबाद के पुलिस अधीक्षक (गंगापार) जय प्रकाश पांडे ने बताया, "मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने दोनों मरीजों को फिर से अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। उन्हें मंगलवार को एंबुलेंस से ले जाकर दोनों वार्ड बॉय शहर के बाहरी इलाके फूंसी के एक जंगल में छोड़कर भाग गए। उनकी इस करतूत को कुछ ग्रामीणों ने देख लिया और बाद में उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।' उधर अस्पताल के प्रिंसिपल एस.पी. सिंह ने कहा, "मामले की जांच के आदेश दिये गये हैं। जो लोग इस अमानवीय कृत्य में शामिल पाए जाएंगे उनके खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में इस तरह की पहली घटना सामने आई है।"

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home