Sunday, 14 August 2011

रिक्शा चालक ने लगाया महिला को लाखों रूपये का चूना


मुजफ्फरनगर(Lagatar Khabar) एसएसपी आवास व रोडवेज के निकट के निकट रिक्शा चालक द्वारा किराये के खुले पैसे लेने की आड में रिक्शा में रखा महिला का 25 हजार रूपये नकद सहित सोने चांदी के जेवरात व अन्य कीमती सामान व मोबाइल से भरा सूटकेस ले महिला को चकमा देकर फरार हो गया। जिसमें करीब एक लाख रूपये का सामान था। काफी तलाशने के बाद भी रिक्शा चालक को कोई पता नहीं चला। लूट का किशार हुई महिला घटना के समय अपने रिश्तेदार के एक युवक की मंगनी कराने के लिये जा रही थी। पीडि़ता पुलिस कार्यालय पर पहुंची और एसपी सिटी को अपना दुखडा सुनाते हुए सूटकेस बरामदगी की मांग की। इस पर सिविल लाइन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना सिविल लाईन क्षेत्र के महावीर चौक के निकट रहने वाली रेनू देवी पत्नी राजेश प्रसाद आर्य काफी समय से अपने पति राजेष के साथ बिहार क्षेत्र में रहती है। राजेश प्रसाद आर्य वहां पर विद्युत विभाग में कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। बताया जाता है कि रेनू देवी कई दिन पहले अपने मायके आई थी और शनिवार सवेरे रेनू देवी व उसके अन्य परिवार को पास के ही एक गांव में लडका रोकने के लिये जाना था। रेनू व उसके परिजनों ने रिक्षा रोडवेज के लिये बुलायी। रेनू देवी का रिक्शा आगे चलता रहा और वह परिजनों से पहले रोडवेज बस स्टैंड पहुंच गयी। जब रेनू ने रिक्शा वाले को 100 का नोट थमाया, तो उसने खुले पैसे देने की बात कही। रेनू सीधी साधी महिला है इसलिये वह रिक्शा में अपना सूटकेस छोडकर पास के ही एक छोले भटूरे वाले के पास जाकर 100 का नोट खुलाने लगी। जब वह व्यस्त हो गयी, तो इसी बीच रिक्शा चालक महिला का बैग लेकर साफ हो गया। महिला के बैग में ही लड़का रोकना का सारा सामान रुपये पैसे और कपडा रखा हुआ था। महिला ने रिक्शा चालक की तलाश शुरु की। इसी बीच महिला के परिजन भी रोडवेज बस स्टैण्ड पर पहुंच गये। सभी लोगों ने रिक्शा चालक को तलाशने के लिये इधर उधर भाग दौड़ लगायी, लेकिन उसका कहीं पर पता नहीं चला। थक हार कर पीडि़ता पुलिस कार्यालय पहुंची और एसपी सिटी को अपना दुखडा सुनाते हुए बैग की बरामदगी की मांग की। एसपी सिटी ने सिविल लाइन पुलिस को कार्यवाही किये जाने का आदेश दिया जिस पर थाना पुलिस ने महिला से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया। लोगों का कहना है कि रोडवेज-रेलवे स्टेषन के निकट जेब कट गिरोह, अटैची चोर गिरोह सक्रिय है, जो आये दिन भोले-भाले और बाहर से आने वाले अनजान यात्रियों को अपना शिकार बना रहे है, लेकिन पुलिस हर मामले को दबाने में लगी हुई है। जबकि रोडवेज बस स्टैण्ड के सामने ही एसएसपी आवास है जहां पर हर समय दर्जनों पुलिस वाले डयूटी पर तैनात रहते है लेकिन फिर भी यहां पर आये दिन यात्रियों के साथ लूटपाट होती रहती है। जिस पर पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home