Sunday, 21 August 2011

खून के रिश्ते हुए कलंकित

मुजफ्फरनगर(Lagatr Khabar) सम्पत्ति विवाद में वद्ध को उसी के पुत्र और पौत्र ने गोलियों से भून डाला। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खरपौड़ में हुई वारदात से पुलिस में हडकंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण हेतु भेज दिया है। मृतक के दूसरे पुत्र की ओर से इस संबंध में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खरपौड़ निवासी हुकुमचंद पुत्र शीषराम की सवेरे उसके घर में ही सोते समय गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। फायरिंग की आवाज पर उसकी पुत्रवधु रामवती उस और दौड़ी, तो हमलावरों ने उस पर भी गोलियां चलाई। उसने घर में बंद होकर अपनी जान बचाई। सवेरे-सवेरे हुई घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर एसओ ककरौली भरत लाल शाह और सीओ जानसठ जवाहर लाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को कब्जे में लेकर परीक्षण हेतु भेज दिया। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। मृतक हुकुमचंद अपने छोटे बेटे ओमपाल के साथ रहता था। हाल ही में उसने 53 बीघा जमीन का बंटवारा कर दिया था। उसने अपने हिस्से की तीन बीघा जमीन का सौदा 12 लाख रूपयें में कर रखा था। उसके पुत्र नेपाल को खतरा था कि वहीं उसका पिता उक्त तीन बीघा जमीन बेचकर ओमपाल को न दे दे। इस बात को लेकर पिछले दिनों से परिवार में विवाद चल रहा था। उक्त विवाद की जानकारी ककरौली पुलिस को भी थी लेकिन ककरौली पुलिस ने इसे हल्के में लिया। इसी के चलते वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है।
जनपद से युवती का अपहरण
मुजफ्फरनगर(Lagatr Khabar) नगर के महावीर चौक से एक युवती का अपहरण कर लिया गया। युवती के पिता ने मकान मालिक के पुत्र और भांजे पर अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
  जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित शामली बस स्टैंड के निकट किराये के मकान पर रहने वाले सीताराम ने एसएसपी को दिये प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी पुत्री महावीर चौक स्थित एक कम्प्यूटर सैंटर पर पढती थी। उसने आरोप लगाया कि उसके मकान मालिक का पुत्र बबलू अपने मामा के पुत्र विनोद के साथ मिलकर उसकी पुत्री का अपहरण कर ले गया है। पीडित ने आरोप लगाया कि तहरीर दिये जाने के बावजूद थाना पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। जबकि आरोपी पक्ष लगातार उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिये है।
इश्क में दी युवक ने जहर खाकर जान

मुजफ्फरनगर(Lagatr Khabar) भाई की साली के इश्क के चलते युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान दे दी। युवक के परिजन दोनों का रिश्ता नहीं चाह रहे थे। बगैर पुलिस को सूचना दिये मृतक के शव को दफना दिया गया।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना भोपा क्षेत्र के गांव पटौली निवासी युवक का रिश्ता हाल ही में हुआ है। निकाह होने में अभी कुछ समय बाकी था। युवक के छोटे भाई के संबंध उसकी साली से हो गये। वह परिजनों पर युवती के घर वालों से रिश्ते की बात करने का दबाव बना रहा था। परिजनों ने बडे भाई का विवाह होने तक रुकने को कहा, तो युवक खफा हो गया। बीती शाम युवक ने परिजनों से कहा कि यदि अभी रिश्ते की बात नहीं की गई, तो वह अपनी जान दे देगा। परिजनों ने उसकी धमकी को हलके में लिया। युवक कमरे में गया और जहर का सेवन कर लिया। हालत बिगडने पर परिजन उसे चिकित्सालय ले गये, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिये उसके शव को दफना दिया।
Add new comment

दहेजलोभी भेडियों ने ली विवाहिता की जान
मुजफ्फरनगर(Lagatr Khabar) दहेज लोभी हत्यारों ने दहेज की मांग पूरी न होने के बाद विवाहिता की गला घोटकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे मायके वालों ने जमकर हंगामा किया। मृतका के मायकें वालों का आरोप हैं कि उसकी बेटी का गला घोंट कर हत्या की गई हैं। पुलिस ने मायके वालों की रिर्पोट पर आरोपी सास,जेठ व पति को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम हेतू भेज दिया हैं।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जनपद के थाना थानाभवन कस्बा के निवासी विरेन्द्र ने शामली कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पुत्री मोनिका 25 वर्ष का विवाह शामली कोतवाली क्षेत्र के मण्डी जवाहर गंज निवासी सुरेन्द्र के पुत्र पियुष के साथ हुआ था। मृतका के पिता ने आरोप लगाते हुए बताया कि विवाह के कुछ दिनों बाद से मोनिका को देहज की मांग को लेकर प्रताडित किया जा रहा था। रिपोर्टकर्ता ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नही कर हो पाने पर उसके ससुराल पक्ष ने आज सुबह मोनिका की गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे मायके वालों ने जमकर हंगामा किया।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू भेज दिया तथा विरेन्द्र की तहरीर पर चार लोगो के विरुद दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए मृतका के पति, जेठ, व सास को हिरासत में ले लिया हैं।

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home