कलयुगी भाई ने किया बहन के साथ बलात्कार
सहारनपुर(Lagatar Khabar) भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को एक कलयुगी भाई ने उस समय कलंकित कर दिया जब कलयुगी भाई ने अपनी मुह बोली बहन को बहाने से बुलाकर उसके साथ बलात्कार कर उसकी इज्जत को तार-तार कर दिया। पीडिता युवती ने अपने बलात्कारी कलयुगी भाई के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा न्याय की गुहार लगायी है।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के देवबंद थाने में पहुंचकर रेणू पुत्री ओम सिंह निवासी पटेल नगर देहरादून ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसने ग्राम गुनारसा निवासी राहुल पुत्र अजब सिंह को अपना मुंह बोला भाई बना रखा था। राहुल ने उसे फोन कर बताया कि उसके यहां पुत्र का जन्म हुआ है इसलिए तुम रक्षा बंधन पर अपने भतीजे को देखने के लिए जरूर आना। रेनू का कहना है कि विगत 12 अगस्त को वो देहरादून से देवबंद आई तो राहुल उसे बस स्टैंड पर खडा हुआ मिला। राहुल इसके बाद उसे अपनी मोटर साईकिल पर बैठाकर सुनसान जंगल की ओर ले गया जहां रेलवे फाटक भी थी और यह स्थान यादगार के नाम से जाना जाता है। यहां पर राहुल ने उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया जब उसने शोर मचाया तो राहुल ने उसका मुंह दबा लिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
9 दिन बाद हुआ थाने में बलात्कार का मुकदमा दर्ज
विगत 12 अगस्त को रेनू थाना परिसर मे अकेली घुमती हुई दिखाई दी थी। उससे कुछ पत्रकारो ने जानकारी मांगी थी तो उसने कुछ भी बताने से मना कर दिया तब पुलिस ने उसे देहरादून की बस बैठाकर देवबंद से रवाना कर दिया था। आज 9 दिन बाद रेनू ने देवबंद थाने पहुंच कर बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया। अब सवाल यह उठता है यदि वास्तव में उसके साथ यह घटना हुई है तो उसके परिजनो ने 9 दिन तक क्यों प्रतिक्षा की और जिस दिन घटना हुई थी उसी दिन मुकदमा दर्ज क्यों नही कराया ?
सीनियर डाक्टर गंगल को मारी गोली
मुजफ्फरनगर (Lagatar Khabar) उत्तर प्रदेश की क्राई कैपिटल राजधानी में बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद होते जा रहे है कि अब पुलिस बदमाशों के पीछे नहीं बल्कि बदमाश पुलिस के पीछे चल रहे है। क्योंकि जनपद के थाना सिविल लाईन के चन्द कदम की दूरी पर हॉस्पिटल में दुस्साहासिक हमलावर ने एक ओर वारदात को अंजाम दे जहां पुलिस को खुली चुनौती दी, वहीं पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। दुस्साहासिक हमलावर ने प्रसिद्ध बाल रोग विषेषज्ञ डा. गंगल पर उन्हीं के नर्सिंग होम में प्राण घातक हमला कर दिया। हमलावर द्वारा चलाई गई गोली से वहां भगदड मच गई। हमले में घायल चिकित्सक का एक प्राईवेट नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। घटना से पुलिस में हडकंप के हालात है। मोके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कर्मचारियों से पूछताछ की। हमले के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना सिविल लाईन के सामने चंद कदम की दूरी पर व पुलिस लाईन के समीप, कचहरी परिसर के निकट नगर के प्रसिद्ध गंगल हॉस्पिटल में आज प्रसिद्ध बाल रोग विषेषज्ञ के क्लीनिक पर एक युवक पहुंचा,जिसने अपने बच्चे केा दिखाने की बात कहते हुए उसका नाम शाकिर लिखाया। उसे कुछ देर इंतजार करने के लिए कहा गया, तभी डाक्टर गंगल नर्सिंग होम में बने अपने आवास से एक कम्पाउंडर के साथ सीढियां उतरते हुए नीचे आये। तभी उक्त युवक अचानक उठा और डाक्टर गंगल की ओर पिस्टल तानते हुए उन पर गोली चला दी। हमलावर द्वारा चलाई गई गोली डाक्टर गंगल को छूते हुए निकल गई। अकस्मात हुई इस घटना से वहां चीख पुकार और भगदड मच गई। हमलावर पिस्टल हवा में लहराता हुआ फरार हो गया। घायल डाक्टर गंगल को महावीर चौक स्थित एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस में हडकंप मच गया। सीओ सिटी और शहर कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल से चला एक बुलेट बरामद किया है। फिलहाल हमले के कारणों का पता नहीं चल सका है। डा. गंगल पर गोली चलने की घटना के नगर के चिकित्सकों में रोष व्याप्त है।
युवती का किया अपहरण
मुजफ्फरनगर (Lagatar Khabar) मौहल्ले के ही युवक पर बहन को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना तितावी क्षेत्र के अमित पुत्र लाला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पडौस के ही यतेन्द्र पुत्र जगमाल पर अपनी नाबालिग 16 वर्षीय बहन का बहका-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरु कर दी है।


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home