क्लास में ही पी रहे थे शराब...!
Shabar Dainik Bhaskar
गाजियाबाद। गाजियाबाद के एक पब्लिक स्कूल के दो छात्रों को कक्षा में कथित तौर पर शराब पीने के लिए एक हफ्ते के लिए स्कूल से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि एनएच-24 के पास स्थित एक स्थानीय स्कूल में 12 वीं कक्षा के ये छात्र पानी की बोतल में शराब लेकर आए थे और कक्षा में ही उसे पी रहे थे। छात्रों को जब शराब पीते पकड़ा गया तो उन्होंने अध्यापक के साथ बदसलूकी की। छात्रों के परिजनों का कहना है कि बोतल में खांसी की सिरप थी, जिसकी खुशबू अल्कोहल जैसी थी। पिछले एक माह में इसी स्कूल के 12 छात्रों को इसी आरोप में निलंबित किया जा चुका है।

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home