नदी में युवती का शव तैरता देख क्षेत्र में फैली सनसनी
मुजफ्फरनगर (Lagatar Khabar) एक युवती से बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर उसके शव को नदी में फेंक दिया। नदी पर घुमने गये ग्रामीणों ने नदी में युवती के शव को तैरते देख शव की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हडकम्प मच गया। नदी में युवती के शव के मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। पुलिस ने शव को नदी से निकालकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पायी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मैडिकल परीक्षण हेतु भेज दिया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना बुढाना क्षेत्र स्थित हिंडन नदी पर आज सुबह कस्बा बुढाना के नागरिकों ने घुमने के लिए गये थे जिन्होंने नदी में एक युवती का शव तैरते हुए देखा। नदी में शव पडा होने की जानकारी पर वहां सैंकडों लोगों की भीड जमा हो गई। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकलवाकर कब्जे में ले लिया और उसकी पहचान कराने के प्रयास किये, लेकिन मृतका की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने बताया कि मृतक युवती की आयु 25-26 के लगभग है तथा उसने सूट-सलवार पहना हुआ है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को मैडिकल परीक्षण हेतु भेज दिया है। पुलिस मृतका की पहचान कराने के प्रयास कर रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि युवती के साथ बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर युवती के शव को नदी में फेंका गया है।

जुमे की नमाज में देश व कौम की तरक्की की दुआ
मुजफ्फरनगर (Lagatar Khabar) जमजान माह के तीसरे शुक्रवार को नमाजियों ने नमाज अदा कर देश व कौम की तरक्की की दुआ की। नमाज अदा करने वालों की भीड मस्जिद प्रागण से लेकर सडकों तक रही। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने पूरा सहयोग दिया। इस्लामी कलेंडर का नौंवा माह रमजानुल मुबारक कहलाता है। इसे रहमतों और बरकतों वाला माह भी कहा जाता है। इस माह की अहमियत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हक तआला ने इसे अपना महीना कहा है। माह के पहले शुक्रवार को अकीदतमंदों ने मस्जिदों में नमाज अदा की। मुस्लिम समाज के लोगों ने अल्लाह से अमनो-अमान की दुआ मांगते हुए पूरे महीने के रोजे रखने की नीयत की। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में इस दौरान एक अलग ही रौनक नजर आई। मुफ्ती जुल्फिकार ने बताया कि रमजान माह में ही अल्लाह ने पवित्र कुरआन शरीफ अपने रसूल मोहम्मद मुस्तुफा पर नाजिल किया था। उन्होंने प्रत्येक मुस्लिम बालिग औरत व मर्द पर रोजा वाजिब करार देते हुए बताया कि रमजान की फजीलत अलग ही है। इस दौरान मस्जिदों व सडकों पर नमाज अदा करने वालों की भीड रही। जिला प्रशासन ने मस्जिदों के आसपास सड़कों पर विशेष सफाई व फौगिग करने तथा चूना डालवाया गया। साथ ही पानी की समुचित व्यवस्था नलकूप विभाग द्वारा की गई। पुलिस ने मस्जिदों वाले मार्गों पर बैरिकेटिंग कर वाहनों को दूसरे मार्गों से निकाला।
चुनावी रंजिश के चलते युवक को मारपीट कर किया कमरे में बंद

मुजफ्फरनगर (Lagatar Khabar) चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच चले लाठी डंडों में हुई मारपीट में दोनों पक्षों के महिला सहित 6 लोग घायल हो गये। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर पथराव भी हुआ। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हडकम्प मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को भी पथराव कर रहे लोगों ने दौडा दिया था लेकिन बाद में पुलिस ने हवाई फायरिंग कर स्थिति पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलते ही आलाधिकारी मौके पर पहुंच गये है।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना पुरकाजी क्षेत्र स्थित ग्राम बढीवाला निवासी काकू पुत्र जगदीश जाट की गांव के ही गोपी पुत्र पुन्ना के साथ चुनावी रंजिश चली आ रही है। बताया जाता है कि गुरूवार सुबह गोपी की विवाहिता पुत्री सविता जो अपने पति के साथ चल रहे विवाद के कारण अपने मायके में ही रह रही है अपने घर के बाहर बैठी हुई थी उसी समय काकू अपने पालतू कुत्ते को लेकर घुमाने के लिए जा रहा था। बताया जाता है कि किसी बात को लेकर काकू व गोपी पक्ष में कहासुनी हो गयी और गोपी पक्ष के लोगों ने काकू की जमकर पीटाई करने के बाद उसे कमरे में बंद करके भी पीटा। काकू को कमरे में बंद करने के बाद गोपी पक्ष के लोग मकान की छत पर चढ गये और जब घटना की सूचना मिलते ही काकू पक्ष के लोग जैसे ही मौके पर पहुंचे और जब उन्होंने काकू को कमरे से बाहर निकालने का प्रयास किया तो गोपी पक्ष के लोगों ने उनके ऊपर जमकर पथराव किया जिससे दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। बताया जाता है कि जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र सिंह द्वारा काकू को समझा बुझाकर अपनी टैऊक्टर-ट्रॉली में बैठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर उपचार हेतु भेजा गया लेकिन जहां पर काकू की हालत बिगडता देख डाक्टरों ने काकू को जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। वहीं मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए दूसरे पक्ष के गोपी, शिवकुमार व दिनेश व गोपी की पत्नि उर्मिला, आदेश व पुन्ना, को थाना पुलिस द्वारा घायल अवस्था में थाने में बैठाये रखा। जिससे गांव स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर काकू पक्ष की कई दर्जन महिला थाने में पहुंच गयी तथा थाने में जमकर हंगामा काटा। थाने में हंगामा काट रही महिलाओं द्वारा थाने में स्थिति को बिगडता देख थानाध्यक्ष द्वारा उच्चाधिकारियों को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही सीओ सदर अतिरिक्त फोर्स लेकर गांव में पहुंचे तथा गांव में तनावपूर्ण बनी स्थिति पर काबू पाया। वहीं महिलाओं द्वारा थाने में हंगामा काटने पर मामले को बढता देख तुरंत थाना छपार की पुलिस को बुलाकर बलाया तथा महिलाओं को थाने से बाहर निकालाया।

अन्ना की आंधी ने चलाया जनपद में तूफान
सहारनपुर(Lagatar Khabar) भ्रष्टाचार के विरोध में दिल्ली से शुरू हुई अन्ना हजारे की आंधी ने जनपद में दूसरे दिन नगर में तूफान का रूप ले लिया। जनपद से राजनैतिक संगठनों के साथ साथ स्कूली संस्थाओं, छात्र-छात्राओं, सामाजिक संगठनों सहित जनता जर्नाधन ने अन्ना के समर्थन को समर्थन करते हुए जनपद के विभिन्न हिस्सों सहित तहसील देवबंद में सर्व समाज के लोगो ने एक दिवसीय अनशन किया और भ्रष्टाचार के विरोध में जुलूस निकाला।
उत्तर प्रदेश जन कल्याण मंच द्वारा अन्ना हजारे के आन्दोलन को पूरी तरह समर्थन दिया गया। उत्तर प्रदेश जन कल्याण मचं के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शास्त्री चौक पर एकत्र हुए। इस दौरान चौ0 ओम पाल सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार और सिविल सोसायटी को मिलकर भ्रष्टाचार दूर करने के लिए मिलकर लोकपाल विद्यायक बनाना चाहिए जिससे देश से अपराध व भ्रष्टाचार दूर हो। मचं के कार्यकर्ता प्रर्दशन करते हुए और भ्रष्टाचार के विरूध नारेबाजी करते हुए। रेलवे स्टेशन के निकट किये जा रहे सर्व समाज के धरने पर पहुचे और प्रर्दशन करने वालो में राम कला सैनी, फैसल नूर, खेमकरण कश्यप, दीपक त्यागी, सुरेश राठी आदि शामिल रहें। उधर नीतिन गुप्ता, रीतेश बंसल के सयोंजन में एक दिवसीय अनशन का आयोजन किया गया। अनशन को सम्बोधित करते हुए नीतिन गुप्ता रीतैश बंसल ने कहा कि भ्रष्टाचार महंगाई कुप्रशासन से जनता दुखी है नीकिल गर्ग, संजीव सैनी ने कहा कि आज पूरे देश में युवा वृद्व सरकारी गैर सरकारी लोग अन्ना टीम को पुर्ण समर्थन कर रहें है। आई0 आई0 के चयरमेन सुधीर गर्ग बबली ने कहा कि आज पूरा देश अन्ना के साथ इसलिए केन्द्र सरकार सयम से काम ले। अनशन में बैठने वालो में ओम प्रकाश सैनी, सुनील सैनी, पवन कुमार, मनोज अग्रवाल मन्नी वीनोद कुमार, राकेश शर्मा, कमल गर्ग आदि शामिल रहें। उधर जैन समाज के नेतृत्व में सर्व समाज के लोगो ने एक जुट होकर नगर के बाजारो में जोरदार प्रर्दशन किया। प्रर्दशन कारी श्री दिगम्बर जैन, मन्दिर पर एकत्र हुए और यहां से जुलूस के रूप में नारे बाजी करते हुए नगर के बाजारो से गुजरते हुए एम0 बी0 डी0 चौक पहुचे और भ्रष्टाचार के विरूध जोरदार नारे बाजी की। इस दौरान अनील जैन, अनुज जैन, सन्जीव कल्लन, रतज धवन, अकिंत जैन, सुरेश जैन, सुधीर जैन ,सुनील जैन ,प्रदीप गर्ग, आदि मौजूद रहें।

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home