Monday, 22 August 2011

8 वर्षीय बच्ची ने भी बजाया भ्रष्टाचार के खिलाफ बुगुल


सचिन धीमान
मुजफ्फरनगर(Lagatar Khabar) अन्ना द्वारा चलायी गयी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम ने देश की सोयी हुई जनता की आंखे खोल दी है और अब देश के अंदर जनता की केन्द्र सरकार के खिलाफ लोकपाल बिल को पास न कराने के कारण भ्रष्टाचार विरोधी आग भडक रही है जिसके कारण अब देश की जनता देश के अंदर से भ्रष्टाचार की जडों को उखाडकर फैंकने देना चाहती है और अब जनता भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है। जनपद में अन्ना की भ्रष्टाचार विरोधी लडाई को लडने में जहां विभिन्न संगठनों ने अपना समर्थन देकर भ्रष्टाचार के खिलाफ जिला मुख्यालय से लेकर गांव गली तक प्रदर्शन हो रहे है। जनपद मुख्यालय पर आज एक आठ वर्षीय बच्ची ने भूख हडताल पर बैठकर भ्रष्टाचार के विरूद्ध बुगुल बजाया और अन्ना को अपना समर्थन दिया।
जनपद की तहसील खतौली में एसडीएम के ड्राईवर चन्द्रपाल की पौत्री आदित्यी ने आज जिला मुख्यालय पर पहुंचकर देश में चल रहे भ्रष्टाचार को जड से उखाड फैंकने के अन्ना हजारे के आंदोलन को अपना वोट देकर समर्थन करते हुए भूख हडताल पर बैठी। आदित्यी का कहना था कि जब देश के सभी लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे के साथ है तो वह भी अन्ना हजारे को अपना वोट देकर समर्थन करती है। आदित्यी ने बताया कि जब 16 अगस्त से अन्ना हजारे ने लोकपाल बिल को पास कराने के लिए कुछ नहीं खाया है तो वह भी उसने भी भूख हडताल करने का निश्चय किया और आज वह अन्ना हजारे को अपना समर्थन देते हुए भूख हडताल पर बैठी है।
इसके अलावा जिला मुख्यालय पर डीएम कार्यालय के समक्ष भारतीय मानव अधिकार संरक्षण संघ की राष्ट्रीय महासचिव मिथलेश गोयल दूसरे दिन भी अनशन पर बैठी। इस अवसर पर गोयल ने कहा कि भ्रष्टाचार आज देश में कैंसर का रूप ले चुका है और प्रत्येक भारतवासी इस बीमारी का इलाज चाहता है इसलिए जल्द से जल्द केन्द्र सरकार को जन लोकपाल बिल देशवासियों की भावनाओं का ध्यान रखे हुए उसे संसद से पारित करना चाहिए। आज अनशन पर बैठने वालों में राजेश त्यागी, विवेक शर्मा, अजय त्यागी, महबूब आलम, रजनीश त्यागी, संजीव नेगी, अर्पित गोयल, शाश्वत गोयल, धर्मेन्द्र, विनय, अरविन्द जैन, तरूण शर्मा, सलीम मलिक, परवेज आलम, मौ. अरशद, मौ. नवाब, सलीम, शाहनवाज, समीर राजा, मीरा बंसल आदि शामिल थे। 

डाक्टरों ने किया एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर(Lagatar Khabar) वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा. आरएन गंगल पर उनके ही हॉस्पिटल में जानलेवा हमले के विरोध में आईएमए से जुड़े चिकित्सकों ने एसएसपी प्रवीण कुमार के कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन देकर डा. गंगल के हमलावर को तुरन्त गिरफ्तार किया जाने की मांग की।
गौरतलब हो कि कल नगर के प्रसिद्ध वरिष्ठ बाल रोड विशेषज्ञ डा. गंगल पर उनके ही हॉस्पिटल में घुसकर उन जार गोली चलाकर जानलेवा हमला किया गया था जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गये थें। आज आईएमए अध्यक्ष डा. आरबी सिंह ने विभिन्न डाक्टरों के साथ एसएसपी प्रवीण कुमार के आवास पर पहुंचकर प्र्रदर्शन करते हुए कहा कि डा. गंगल के हमलावर की तुरंत गिरफ्तारी सुनिश्चित हो। एसएसपी प्रवीण कुमार ने चिकित्सकों को आश्वस्त किया कि हमलावर की गिरफ्तारी जल्द होगी। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि वे अपने नर्सिंग होमों में सीसीटीवी कैमरे लगवायें ताकि वहां की गतिविधियों को देखा जा सके।
वहीं नगर के चिकित्सकों ने आज एक दिन की सांकेतिक हड़ताल रखने का निर्णय लिया है। आज नगर के सभी प्राइवेट चिकित्सक अपने नर्सिंग होम, क्लीनिक आदि बंद रखकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करने वाले चिकित्सकों में डा. अजय गुप्ता, डा. आरबी सिंह, डा. राजीव काम्बोज, डा. यूसी गौड़, डा. अशोक सिंघल, डा. एससी गुप्ता, डा. एमके तनेजा, डा. सीसी कुशवाहा, डा. मुकेश जैन, डा. देवेन्द्र सिंह मलिक, डा. जितेन्द्र सिंह रूहेला, डा. रश्मिकांत, डा. अरूण आदि शामिल रहे।

दो बच्चो सहित विवाहिता ने आत्महत्या की

बाड़मेर(प्रैसवार्ता) जिले के गिडा थाना क्षेत्र के खीम्प्सर गांव में एक विवाहिता ने अपने दो मासूम बच्चो के साथ आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दर्जियो की ढाणी खीम्प्सर में अपने घर से 100 मीटर दूर बने पानी के टांके में रविवार देर शाम 25 वर्षीय बज्जू देवी पनती गनपत लाल अपने दो मासूम बच्चो दीपा उम्र 4 साल तथा पप्पू उम्र 6 माह को साथ ले कर कूद गयी। घर वालो को सूचना मिलने पर तीनो को बाहर निकाल बाटाडू अस्पताल ले गए, जहां तीनो को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज कर जांच आरम्भ कर दी है। मृतका के पीहर वाले देर रात पंहुचने के कारण मामला आज दर्ज किया गया।

Sunday, 21 August 2011

कलयुगी भाई ने किया बहन के साथ बलात्कार


सहारनपुर(Lagatar Khabar) भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को एक कलयुगी भाई ने उस समय कलंकित कर दिया जब कलयुगी भाई ने अपनी मुह बोली बहन को बहाने से बुलाकर उसके साथ बलात्कार कर उसकी इज्जत को तार-तार कर दिया। पीडिता युवती ने अपने बलात्कारी कलयुगी भाई के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा न्याय की गुहार लगायी है।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के देवबंद थाने में पहुंचकर रेणू पुत्री ओम सिंह निवासी पटेल नगर देहरादून ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसने ग्राम गुनारसा निवासी राहुल पुत्र अजब सिंह को अपना मुंह बोला भाई बना रखा था। राहुल ने उसे फोन कर बताया कि उसके यहां पुत्र का जन्म हुआ है इसलिए तुम रक्षा बंधन पर अपने भतीजे को देखने के लिए जरूर आना। रेनू का कहना है कि विगत 12 अगस्त को वो देहरादून से देवबंद आई तो राहुल उसे बस स्टैंड पर खडा हुआ मिला। राहुल इसके बाद उसे अपनी मोटर साईकिल पर बैठाकर सुनसान जंगल की ओर ले गया जहां रेलवे फाटक भी थी और यह स्थान यादगार के नाम से जाना जाता है। यहां पर राहुल ने उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया जब उसने शोर मचाया तो राहुल ने उसका मुंह दबा लिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
9 दिन बाद हुआ थाने में बलात्कार का मुकदमा दर्ज
  विगत 12 अगस्त को रेनू थाना परिसर मे अकेली घुमती हुई दिखाई दी थी। उससे कुछ पत्रकारो ने जानकारी मांगी थी तो उसने कुछ भी बताने से मना कर दिया तब पुलिस ने उसे देहरादून की बस बैठाकर देवबंद से रवाना कर दिया था। आज 9 दिन बाद रेनू ने देवबंद थाने पहुंच कर बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया। अब सवाल यह उठता है यदि वास्तव में उसके साथ यह घटना हुई है तो उसके परिजनो ने 9 दिन तक क्यों प्रतिक्षा की और जिस दिन घटना हुई थी उसी दिन मुकदमा दर्ज क्यों नही कराया ?
सीनियर डाक्टर गंगल को मारी गोली
 मुजफ्फरनगर (Lagatar Khabar)  उत्तर प्रदेश की क्राई कैपिटल राजधानी में बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद होते जा रहे है कि अब पुलिस बदमाशों के पीछे नहीं बल्कि बदमाश पुलिस के पीछे चल रहे है। क्योंकि जनपद के थाना सिविल लाईन के चन्द कदम की दूरी पर हॉस्पिटल में दुस्साहासिक हमलावर ने एक ओर वारदात को अंजाम दे जहां पुलिस को खुली चुनौती दी, वहीं पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। दुस्साहासिक हमलावर ने प्रसिद्ध बाल रोग विषेषज्ञ डा. गंगल पर उन्हीं के नर्सिंग होम में प्राण घातक हमला कर दिया। हमलावर द्वारा चलाई गई गोली से वहां भगदड मच गई। हमले में घायल चिकित्सक का एक प्राईवेट नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। घटना से पुलिस में हडकंप के हालात है। मोके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कर्मचारियों से पूछताछ की। हमले के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
  प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना सिविल लाईन के सामने चंद कदम की दूरी पर व पुलिस लाईन के समीप, कचहरी परिसर के निकट नगर के प्रसिद्ध गंगल हॉस्पिटल में आज प्रसिद्ध बाल रोग विषेषज्ञ के क्लीनिक पर एक युवक पहुंचा,जिसने अपने बच्चे केा दिखाने की बात कहते हुए उसका नाम शाकिर लिखाया। उसे कुछ देर इंतजार करने के लिए कहा गया, तभी डाक्टर गंगल नर्सिंग होम में बने अपने आवास से एक कम्पाउंडर के साथ सीढियां उतरते हुए नीचे आये। तभी उक्त युवक अचानक उठा और डाक्टर गंगल की ओर पिस्टल तानते हुए उन पर गोली चला दी। हमलावर द्वारा चलाई गई गोली डाक्टर गंगल को छूते हुए निकल गई। अकस्मात हुई इस घटना से वहां चीख पुकार और भगदड मच गई। हमलावर पिस्टल हवा में लहराता हुआ फरार हो गया। घायल डाक्टर गंगल को महावीर चौक स्थित एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस में हडकंप मच गया। सीओ सिटी और शहर कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल से चला एक बुलेट बरामद किया है। फिलहाल हमले के कारणों का पता नहीं चल सका है। डा. गंगल पर गोली चलने की घटना के नगर के चिकित्सकों में रोष व्याप्त है।
युवती का किया अपहरण
 मुजफ्फरनगर (Lagatar Khabar) मौहल्ले के ही युवक पर बहन को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना तितावी क्षेत्र के अमित पुत्र लाला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पडौस के ही यतेन्द्र पुत्र जगमाल पर अपनी नाबालिग 16 वर्षीय बहन का बहका-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरु कर दी है।

खून के रिश्ते हुए कलंकित

मुजफ्फरनगर(Lagatr Khabar) सम्पत्ति विवाद में वद्ध को उसी के पुत्र और पौत्र ने गोलियों से भून डाला। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खरपौड़ में हुई वारदात से पुलिस में हडकंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण हेतु भेज दिया है। मृतक के दूसरे पुत्र की ओर से इस संबंध में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खरपौड़ निवासी हुकुमचंद पुत्र शीषराम की सवेरे उसके घर में ही सोते समय गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। फायरिंग की आवाज पर उसकी पुत्रवधु रामवती उस और दौड़ी, तो हमलावरों ने उस पर भी गोलियां चलाई। उसने घर में बंद होकर अपनी जान बचाई। सवेरे-सवेरे हुई घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर एसओ ककरौली भरत लाल शाह और सीओ जानसठ जवाहर लाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को कब्जे में लेकर परीक्षण हेतु भेज दिया। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। मृतक हुकुमचंद अपने छोटे बेटे ओमपाल के साथ रहता था। हाल ही में उसने 53 बीघा जमीन का बंटवारा कर दिया था। उसने अपने हिस्से की तीन बीघा जमीन का सौदा 12 लाख रूपयें में कर रखा था। उसके पुत्र नेपाल को खतरा था कि वहीं उसका पिता उक्त तीन बीघा जमीन बेचकर ओमपाल को न दे दे। इस बात को लेकर पिछले दिनों से परिवार में विवाद चल रहा था। उक्त विवाद की जानकारी ककरौली पुलिस को भी थी लेकिन ककरौली पुलिस ने इसे हल्के में लिया। इसी के चलते वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है।
जनपद से युवती का अपहरण
मुजफ्फरनगर(Lagatr Khabar) नगर के महावीर चौक से एक युवती का अपहरण कर लिया गया। युवती के पिता ने मकान मालिक के पुत्र और भांजे पर अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
  जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित शामली बस स्टैंड के निकट किराये के मकान पर रहने वाले सीताराम ने एसएसपी को दिये प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी पुत्री महावीर चौक स्थित एक कम्प्यूटर सैंटर पर पढती थी। उसने आरोप लगाया कि उसके मकान मालिक का पुत्र बबलू अपने मामा के पुत्र विनोद के साथ मिलकर उसकी पुत्री का अपहरण कर ले गया है। पीडित ने आरोप लगाया कि तहरीर दिये जाने के बावजूद थाना पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। जबकि आरोपी पक्ष लगातार उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिये है।
इश्क में दी युवक ने जहर खाकर जान

मुजफ्फरनगर(Lagatr Khabar) भाई की साली के इश्क के चलते युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान दे दी। युवक के परिजन दोनों का रिश्ता नहीं चाह रहे थे। बगैर पुलिस को सूचना दिये मृतक के शव को दफना दिया गया।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना भोपा क्षेत्र के गांव पटौली निवासी युवक का रिश्ता हाल ही में हुआ है। निकाह होने में अभी कुछ समय बाकी था। युवक के छोटे भाई के संबंध उसकी साली से हो गये। वह परिजनों पर युवती के घर वालों से रिश्ते की बात करने का दबाव बना रहा था। परिजनों ने बडे भाई का विवाह होने तक रुकने को कहा, तो युवक खफा हो गया। बीती शाम युवक ने परिजनों से कहा कि यदि अभी रिश्ते की बात नहीं की गई, तो वह अपनी जान दे देगा। परिजनों ने उसकी धमकी को हलके में लिया। युवक कमरे में गया और जहर का सेवन कर लिया। हालत बिगडने पर परिजन उसे चिकित्सालय ले गये, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिये उसके शव को दफना दिया।
Add new comment

दहेजलोभी भेडियों ने ली विवाहिता की जान
मुजफ्फरनगर(Lagatr Khabar) दहेज लोभी हत्यारों ने दहेज की मांग पूरी न होने के बाद विवाहिता की गला घोटकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे मायके वालों ने जमकर हंगामा किया। मृतका के मायकें वालों का आरोप हैं कि उसकी बेटी का गला घोंट कर हत्या की गई हैं। पुलिस ने मायके वालों की रिर्पोट पर आरोपी सास,जेठ व पति को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम हेतू भेज दिया हैं।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जनपद के थाना थानाभवन कस्बा के निवासी विरेन्द्र ने शामली कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पुत्री मोनिका 25 वर्ष का विवाह शामली कोतवाली क्षेत्र के मण्डी जवाहर गंज निवासी सुरेन्द्र के पुत्र पियुष के साथ हुआ था। मृतका के पिता ने आरोप लगाते हुए बताया कि विवाह के कुछ दिनों बाद से मोनिका को देहज की मांग को लेकर प्रताडित किया जा रहा था। रिपोर्टकर्ता ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नही कर हो पाने पर उसके ससुराल पक्ष ने आज सुबह मोनिका की गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे मायके वालों ने जमकर हंगामा किया।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू भेज दिया तथा विरेन्द्र की तहरीर पर चार लोगो के विरुद दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए मृतका के पति, जेठ, व सास को हिरासत में ले लिया हैं।

पटियाला गये युवक के ट्रेन से दोनों पैर कटे

मुजफ्फरनगर(Lagatar) पटियाला में गये युवक के ट्रेन की चपेट में आकर दोनों पैर कट गये। जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर युवक का इलाज चल रहा है।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना सिविल लाईन क्षेत्र के मौहल्ला रैदासपुरी निवासी संदीप विगत 10 अगस्त को टेऊन की चपेट में आ गया था, जिससे उसके पैर कट गये थे। बताया गया कि पटियाल (पंजाब) में यह हादसा हुआ और उसका वहीं इलाज चल रहा था। आज परिजन उसे पंजाब से यहां लेकर पहुंचे और उपचार हेतु जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। इसके अलावा कैराना के पावटी कला निवासी पप्पन और बागजानी दास निवासी शहजाद को अलग-अलग मामलों में गंभीर रुप से घायल हो जाने पर उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नदी में युवती का शव तैरता देख क्षेत्र में फैली सनसनी

मुजफ्फरनगर   (Lagatar Khabar)  एक युवती से बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर उसके शव को नदी में फेंक दिया। नदी पर घुमने गये ग्रामीणों ने नदी में युवती के शव को तैरते देख शव की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हडकम्प मच गया। नदी में युवती के शव के मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। पुलिस ने शव को नदी से निकालकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पायी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मैडिकल परीक्षण हेतु भेज दिया है।
  प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना बुढाना क्षेत्र स्थित हिंडन नदी पर आज सुबह कस्बा बुढाना के नागरिकों ने घुमने के लिए गये थे जिन्होंने नदी में एक युवती का शव तैरते हुए देखा। नदी में शव पडा होने की जानकारी पर वहां सैंकडों लोगों की भीड जमा हो गई। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकलवाकर कब्जे में ले लिया और उसकी पहचान कराने के प्रयास किये, लेकिन मृतका की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने बताया कि मृतक युवती की आयु 25-26 के लगभग है तथा उसने सूट-सलवार पहना हुआ है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को मैडिकल परीक्षण हेतु भेज दिया है। पुलिस मृतका की पहचान कराने के प्रयास कर रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि युवती के साथ बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर युवती के शव को नदी में फेंका गया है।
जुमे की नमाज में देश व कौम की तरक्की की दुआ
मुजफ्फरनगर  (Lagatar Khabar)  जमजान माह के तीसरे शुक्रवार को नमाजियों ने नमाज अदा कर देश व कौम की तरक्की की दुआ की। नमाज अदा करने वालों की भीड मस्जिद प्रागण से लेकर सडकों तक रही। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने पूरा सहयोग दिया। इस्लामी कलेंडर का नौंवा माह रमजानुल मुबारक कहलाता है। इसे रहमतों और बरकतों वाला माह भी कहा जाता है। इस माह की अहमियत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हक तआला ने इसे अपना महीना कहा है। माह के पहले शुक्रवार को अकीदतमंदों ने मस्जिदों में नमाज अदा की। मुस्लिम समाज के लोगों ने अल्लाह से अमनो-अमान की दुआ मांगते हुए पूरे महीने के रोजे रखने की नीयत की। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में इस दौरान एक अलग ही रौनक नजर आई। मुफ्ती जुल्फिकार ने बताया कि रमजान माह में ही अल्लाह ने पवित्र कुरआन शरीफ अपने रसूल मोहम्मद मुस्तुफा पर नाजिल किया था। उन्होंने प्रत्येक मुस्लिम बालिग औरत व मर्द पर रोजा वाजिब करार देते हुए बताया कि रमजान की फजीलत अलग ही है। इस दौरान मस्जिदों व सडकों पर नमाज अदा करने वालों की भीड रही। जिला प्रशासन ने मस्जिदों के आसपास सड़कों पर विशेष सफाई व फौगिग करने तथा चूना डालवाया गया। साथ ही पानी की समुचित व्यवस्था नलकूप विभाग द्वारा की गई। पुलिस ने मस्जिदों वाले मार्गों पर बैरिकेटिंग कर वाहनों को दूसरे मार्गों से निकाला।
चुनावी रंजिश के चलते युवक को मारपीट कर किया कमरे में बंद
मुजफ्फरनगर  (Lagatar Khabar)  चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच चले लाठी डंडों में हुई मारपीट में दोनों पक्षों के महिला सहित 6 लोग घायल हो गये। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर पथराव भी हुआ। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हडकम्प मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को भी पथराव कर रहे लोगों ने दौडा दिया था लेकिन बाद में पुलिस ने हवाई फायरिंग कर स्थिति पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलते ही आलाधिकारी मौके पर पहुंच गये है।
  प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना पुरकाजी क्षेत्र स्थित ग्राम बढीवाला निवासी काकू पुत्र जगदीश जाट की गांव के ही गोपी पुत्र पुन्ना के साथ चुनावी रंजिश चली आ रही है। बताया जाता है कि गुरूवार सुबह गोपी की विवाहिता पुत्री सविता जो अपने पति के साथ चल रहे विवाद के कारण अपने मायके में ही रह रही है अपने घर के बाहर बैठी हुई थी उसी समय काकू अपने पालतू कुत्ते को लेकर घुमाने के लिए जा रहा था। बताया जाता है कि किसी बात को लेकर काकू व गोपी पक्ष में कहासुनी हो गयी और गोपी पक्ष के लोगों ने काकू की जमकर पीटाई करने के बाद उसे कमरे में बंद करके भी पीटा। काकू को कमरे में बंद करने के बाद गोपी पक्ष के लोग मकान की छत पर चढ गये और जब घटना की सूचना मिलते ही काकू पक्ष के लोग जैसे ही मौके पर पहुंचे और जब उन्होंने काकू को कमरे से बाहर निकालने का प्रयास किया तो गोपी पक्ष के लोगों ने उनके ऊपर जमकर पथराव किया जिससे दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। बताया जाता है कि जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र सिंह द्वारा काकू को समझा बुझाकर अपनी टैऊक्टर-ट्रॉली में बैठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर उपचार हेतु भेजा गया लेकिन जहां पर काकू की हालत बिगडता देख डाक्टरों ने काकू को जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। वहीं मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए दूसरे पक्ष के गोपी, शिवकुमार व दिनेश व गोपी की पत्नि उर्मिला, आदेश व पुन्ना, को थाना पुलिस द्वारा घायल अवस्था में थाने में बैठाये रखा। जिससे गांव स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर काकू पक्ष की कई दर्जन महिला थाने में पहुंच गयी तथा थाने में जमकर हंगामा काटा। थाने में हंगामा काट रही महिलाओं द्वारा थाने में स्थिति को बिगडता देख थानाध्यक्ष द्वारा उच्चाधिकारियों को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही सीओ सदर अतिरिक्त फोर्स लेकर गांव में पहुंचे तथा गांव में तनावपूर्ण बनी स्थिति पर काबू पाया। वहीं महिलाओं द्वारा थाने में हंगामा काटने पर मामले को बढता देख तुरंत थाना छपार की पुलिस को बुलाकर बलाया तथा महिलाओं को थाने से बाहर निकालाया।
अन्ना की आंधी ने चलाया जनपद में तूफान
 सहारनपुर(Lagatar Khabar) भ्रष्टाचार के विरोध में दिल्ली से शुरू हुई अन्ना हजारे की आंधी ने जनपद में दूसरे दिन नगर में तूफान का रूप ले लिया। जनपद से राजनैतिक संगठनों के साथ साथ स्कूली संस्थाओं, छात्र-छात्राओं, सामाजिक संगठनों सहित जनता जर्नाधन ने अन्ना के समर्थन को समर्थन करते हुए जनपद के विभिन्न हिस्सों सहित तहसील देवबंद में सर्व समाज के लोगो ने एक दिवसीय अनशन किया और भ्रष्टाचार के विरोध में जुलूस निकाला।
उत्तर प्रदेश जन कल्याण मंच द्वारा अन्ना हजारे के आन्दोलन को पूरी तरह समर्थन दिया गया। उत्तर प्रदेश जन कल्याण मचं के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शास्त्री चौक पर एकत्र हुए। इस दौरान चौ0 ओम पाल सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार और सिविल सोसायटी को मिलकर भ्रष्टाचार दूर करने के लिए मिलकर लोकपाल विद्यायक बनाना चाहिए जिससे देश से अपराध व भ्रष्टाचार दूर हो। मचं के कार्यकर्ता प्रर्दशन करते हुए और भ्रष्टाचार के विरूध नारेबाजी करते हुए। रेलवे स्टेशन के निकट किये जा रहे सर्व समाज के धरने पर पहुचे और प्रर्दशन करने वालो में राम कला सैनी, फैसल नूर, खेमकरण कश्यप, दीपक त्यागी, सुरेश राठी आदि शामिल रहें। उधर नीतिन गुप्ता, रीतेश बंसल के सयोंजन में एक दिवसीय अनशन का आयोजन किया गया। अनशन को सम्बोधित करते हुए नीतिन गुप्ता रीतैश बंसल ने कहा कि भ्रष्टाचार महंगाई कुप्रशासन से जनता दुखी है नीकिल गर्ग, संजीव सैनी ने कहा कि आज पूरे देश में युवा वृद्व सरकारी गैर सरकारी लोग अन्ना टीम को पुर्ण समर्थन कर रहें है। आई0 आई0 के चयरमेन सुधीर गर्ग बबली ने कहा कि आज पूरा देश अन्ना के साथ इसलिए केन्द्र सरकार सयम से काम ले। अनशन में बैठने वालो में ओम प्रकाश सैनी, सुनील सैनी, पवन कुमार, मनोज अग्रवाल मन्नी वीनोद कुमार, राकेश शर्मा, कमल गर्ग आदि शामिल रहें। उधर जैन समाज के नेतृत्व में सर्व समाज के लोगो ने एक जुट होकर नगर के बाजारो में जोरदार प्रर्दशन किया। प्रर्दशन कारी श्री दिगम्बर जैन, मन्दिर पर एकत्र हुए और यहां से जुलूस के रूप में नारे बाजी करते हुए नगर के बाजारो से गुजरते हुए एम0 बी0 डी0 चौक पहुचे और भ्रष्टाचार के विरूध जोरदार नारे बाजी की। इस दौरान अनील जैन, अनुज जैन, सन्जीव कल्लन, रतज धवन, अकिंत जैन, सुरेश जैन, सुधीर जैन ,सुनील जैन ,प्रदीप गर्ग, आदि मौजूद रहें।