Thursday, 4 August 2011

मुजफ्फरनगर-व्यापारी की पत्नी का कत्ल


 Sabhar royal Bulletin
मुजफ्फरनगर,एसएसपी आवास से सौ मीटर की दूरी पर चाय विक्रेता की पत्नी को आज उस समय धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया, जब वह घर पर अकेली थी। घटना की जानकारी मिलते ही जहां क्षेत्र में सनसनी फैल गई, वहीं पुलिस अधिकारियों में भी हडकम्प मच गया। एसएसपी, एसपी सिटी, एसपी क्राइम नगर के तीनों थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने डॉग स्कवायड को भी मौके पर बुलवा लिया। इसके अलावा भी कई टीम हत्यारों तक पहुंचने के लिये प्रयास कर रही थीं। जानकारी के अनुसार नगर में टी-किंग के नाम से कई बडी दुकानें हैं, जिन पर चाय का बडा व्यापार किया जाता है। ये दुकानें कई भाईयों की हैं, इनमें एक प्रह्लाद अग्रवाल हैं, जिन्होंने दाल मंडी में दुकान खोली हुई है। ये सुबह के समय अपनी दुकान पर चले जाते थे और सायं को आठ बजे के बाद ही घर लौटते थे। इसी दौरान उनकी पत्नी श्रीमती कविता घर पर अकेली रहती थी। इनका घर एसएसपी आवास से सौ कदम की दूरी पर रोडवेज बस स्टैंड के सामने सुरक्षित और पॉश कालोनी में है। इस गली में कई बडे व्यापारियों के आवास भी हैं। बताया गया कि आज सायं प्रह्लाद अग्रवाल अपने घर पर पहुंचे तो उन्हें घर खुला हुआ मिला। एक कमरे में उनकी पत्नी लहूलुहान हालत में मृत पडी हुई थी। उनके हाथ बांधकर घटना को अंजाम दिया गया था। बताया जाता है कि महिला के गले व पेट पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। घर के दो कमरों में अलमारी और सेफ खुली हुई हालत में पडी थी। सामान भी बैड पर बिखरा हुआ पडा था। घटना को समझते ही प्रह्लाद अग्रवाल ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिस पर आसपास के सभी लोग एकत्र हो गये और यह सूचना दिये जाने पर एसएसपी प्रवीण कुमार, एसपी सिटी के.बी. सिंह, एसपी क्राइम शरद सचान नगर के तीनों थानों की पुलिस के साथ मौके पर आ पहुंचे। एसएसपी के आदेश पर डॉग स्कवायड भी बुलवाया गया। लोगों का कहना था कि हत्या को लूटपाट करते हुए अंजाम दिया गया है। उधर एसएसपी का कहना था कि हत्या का खुलासा करने के लिये कई टीमें बना दी गई हैं। डॉग स्कवायड एवं फिंगर पिं्रट एक्सपर्ट टीम भी बुलाई गई है। एसएसपी का मानना था कि हो न हो घटना को किसी जानकारी ने ही अंजाम दिया है। इस बिन्दु पर भी जांच के आदेश दिये गये हैं। दूसरी ओर नगर विधायक अशोक कंसल, भाजपा नेता सुनील सिंघल आदि भी मौके पर पहुंच गये थे। नगर विधायक ने एसएसपी से घटना का जल्द खुलासा किये जाने के बारे में वार्ता की।

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home