'नागिन' के रूप में आकर, पति के गले लग जाती है वो!
Sabhar Dainik Bhaskar
मथुरा ( agency )। जिले के अगरयाला गांव में हर बार नागपंचमी के दिन एक नागिन अपने पूर्व जन्म के पति (ऐसी मान्यता है) से मिलने आती है। यह नागिन इस युवक के साथ काफी देर तक रहती है। फिर गायब हो जाती है। इस बार भी यह नागिन उससे मिलने के लिए नौवीं बार आई। उसके गले से लिपट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नागिन गांव के लक्ष्मण नामक युवक के घर गयी और उससे लिपट गई। उधर इस अजूबे चमत्कार को देखने के लिए गांव में न केवल आसपास के लोगों का मेला लग गया है बल्कि दूर दराज से भी लोग अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए अगरयाला गांव पहुंच रहे हैं। परिजनों के अनुसार लक्ष्मण का जन्म अगरयाला गांव में शंकर महाशय के यहां हुआ था। लक्ष्मण के परिजनों का कहना है कि जब लक्ष्मण सात माह का था तो नागिन उसके सीने पर आकर बैठी थी। पर उसने काटा नहीं। लक्ष्मण का विवाह जब मथुरा के ही गांव मौरा में सूरजमल की पुत्री गंगा से हुआ तो नागिन उसे डसने लगी। नागिन ने उसे सात बार डसा पर वायगीरों (वैद्य) ने उसे ठीक कर दिया। इधर लक्ष्मण को सपने में नागिन दिखाई देने लगी। उसके परिजनों ने उसका इलाज तांत्रिकों से कराना शुरू कर दिया। ढाक भी बजवाई गई तो नागिन ने बताया कि वह पूर्व जन्म की लक्ष्मण की पत्नी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नागिन ने कहा कि वह लक्ष्मण के पास हमेशा रहना चाहती है, इसलिए गांव में एक मंदिर बनावाया जाए। उसने यह भी कहा कि वह प्रत्येक नागपंचमी को लक्ष्मण से मिलने आया करेगी।


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home