Thursday, 4 August 2011

सरकारी बिल जला कर अन्‍ना ने शुरू की आर-पार की लड़ाई

Sabharr Dainik Bhaskar
नई दिल्ली. जन लोकपाल बिल के लिए सरकार और टीम अन्‍ना में आर-पार की लड़ाई शुरू हो गई है। गुरुवार को सरकार ने लोकसभा में बिल का मसौदा पेश कर दिया। उधर बिल पेश हुआ और इधर तबियत खराब होने के बावजूद अन्‍ना हजारे और उनके साथियों ने महाराष्‍ट्र के रालेगण सिद्धि में बिल की प्रतियां जला कर इसका विरोध किया। अब टीम अन्‍ना ने सविनय अवज्ञा आंदोलन की चेतावनी दी है। सरकार ने लोकपाल बिल की प्रतियां जलाए जाने की निंदा करते हुए कहा कि अन्‍ना हजारे और उनकी टीम ने ऐसा कर संसद का अपमान किया है। केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्‍बल ने कहा कि यदि हजारे लोकपाल बिल पर अलग राय रखते हैं तो उन्‍हें इसे संसद की स्‍थायी समिति के सामने रखनी चाहिए जो इस पर विचार करेगी।

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home