Tuesday, 2 August 2011

अब गलियों में पुलिस का पहरा

सिरसा(Pressvarta ) हाइवे पर नाका लगाकर वाहनों की जांच के बहाने चालान करने वाली पुलिस ने आखिर गलियों में पहरा शुरू कर दिया है। मंगलवार को शहर की कई कॉलोनियों तथा हुडा सेक्टर की मुख्य गलियों में पुलिस की टीम नजर आई। गलियों में घूमने वाले बाइक चालकों से पूछताछ की गई तथा जिनके पास कागजात या चालक लाइसेंस नहीं था, उनके चालान भी किए गए। इसके अलावा मुख्य कॉलोनियों में सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सादी वर्दी में पुलिस कर्मी गलियों में दिनभर बाइक लेकर चक्कर लगाने वालों पर नजर रखे हुए हैं ताकि चेन स्नेचिंग की वारदातों को रोका जा सके। उल्लेखनीय है कि पहली अगस्त को सिरसा शहर में तीन महिलाओं से चेन छीन ली गई थी।

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home