Tuesday, 2 August 2011

युवती ने घर से फरार होकर प्रेमी संग की शादी

  सचिन धीमान
मुजफ्फरनगर(Lagatar Khabar)- घर से फरार होकर युवती ने अपने प्रेमी संग शादी करने के बाद उपजिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत होकर अपने ही परिजनों से अपनी जान का खतरा बताते हुए अपनी जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई।
     प्राप्त समाचार के अनुसार थाना मीरांपुर क्षेत्र के गांव नरसिंह पुर निवासी लड़की सपना विगत 13 जुलाई को घर से दिशा शौच के लिये बाहर जाने का बहाना बनाकर अपनी प्रेमी कोतवाली क्षेत्र के गांव बसायच निवासी तेजबीर के साथ फरार हो गयी थी। दोनों ने विगत 30 जुलाई को जनपद हरिद्वार के लक्सर में जाकर आर्यसमाज मंदिर में शादी कर ली। युवती ने जानसठ उपजिलाधिकारी अली हसन कर्नी के समक्ष पेश होकर अपने शादी सम्बंधी सभी कागजात दिखाते हुए कहा कि उसके परिजन उसकी व उसके पति की हत्या करने की फिराक में है। सपना ने उपजिलाधिकारी से अपनी व अपने पति को सुरक्षा दिये जाने की मांग की।

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home